एक्सप्लोरर

IAS Pooja Singhal Case: रांची में इतने नोट मिले कि गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन, बिहार के मुजफ्फरपुर में भी जांच जारी

रांची में विशाल चौधरी के ठिकानों पर भी रेड चल रही है. विनायका ग्रुप के मालिक हैं और रोलेक्स शेल कंपनी के मालिक भी हैं. इनके ठिकाने से भारी मात्रा में नकद बरामद हुआ है.

रांची/मुजफ्फरपुर: निलंबित आईएएस पूजा सिंघल केस में ईडी की टीम झारखंड स्थित छह जगहों पर और बिहार के मुजफ्फरपुर में रेड कर रही है. साहिबगंज के डीएमओ विभूति कुमार से मिले इनपुट के बाद मंगलवार की सुबह से ही ईडी बड़ी कार्रवाई में जुट गई है. रांची में भगवती कंस्ट्रक्शन के एनके झा, दुर्गा कंस्ट्रक्शन के अनिल झा के करीब छह ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. भगवती कंस्ट्रक्शन के अशोकनगर स्थित ठिकाने पर भी ईडी ने दबिश दी है.

माना जा रहा है कि अनिल झा के दुर्गा कंस्ट्रक्शन और पूजा सिंघल के बीच संबंध की जानकारी ईडी को मिली है. रांची में विशाल चौधरी के ठिकानों पर भी रेड चल रही है. विशाल चौधरी विनायका ग्रुप के मालिक हैं और रोलेक्स शेल कंपनी के मालिक भी हैं. मुख्यमंत्री, पूजा सिंघल सहित कई आईएएस के करीबी बताए जा रहे हैं. विशाल चौधरी के ठिकाने से भारी मात्रा में नकद बरामद हुआ है. ईडी ने नकद गिनने के लिए बैंक से नोट गिनने की मशीन मंगवाई है.

IAS Pooja Singhal Case: रांची में इतने नोट मिले कि गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन, बिहार के मुजफ्फरपुर में भी जांच जारी

यह भी पढ़ें- Caste Census in Bihar: क्या बिहार में कुछ पार्टियां चाहती हैं कि सर्वदलीय बैठक न हो? मुकेश सहनी ने कह दी बड़ी बात

ईडी के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे

बताया जा रहा है कि विशाल चौधरी के अशोक नगर गेट नंबर छह स्थित आवास पर ईडी की टीम जमी हुई है. आवास पर ईडी के वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार पहुंच रहे हैं. मालूम हो कि इससे पहले आईएएस पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार सिंह के पास से भी 19 करोड़ के आसपास राशि मिली थी. उसे भी गिनने के लिए मशीन का सहारा लेना पड़ा था.

मुजफ्फरपुर में भी छापेमारी जारी

वहीं, दूसरी ओर मंगलवार को ईडी की टीम मुजफ्फरपुर (बिहार) के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित आईएएस पूजा सिंघल के ससुराल पहुंची. स्थानीय पुलिस के साथ टीम घर के अंदर जांच कर रही है. कागजात खंगाले जा रहे हैं. रेड के संबंध में कोई भी जानकारी ईडी की ओर से नहीं आई है.

यह भी पढ़ें- Patna Smart City: घर बैठे कराएं वाहन पार्किंग की बुकिंग, पटना में 37 जगहों पर मिलेगी यह सुविधा, पढ़ें काम की खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी
'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी
'लाठी चले, गोली चले या गोला...
'लाठी चले, गोली चले या गोला..." पप्पू यादव ने दी पीएम मोदी को चेतावनी
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget