एक्सप्लोरर

Bihar Politics: CM नीतीश के आरोपों पर जीतन राम मांझी की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा- उनका दिमाग काम नहीं कर रहा है

Jitan Ram Manjhi Statement: महागठबंधन से अलग होने के बाद जीतन राम मांझी सीएम नीतीश कुमार पर हमलवार हैं. वहीं, गुरुवार को उन्होंने सीएम के आरोपों पर जवाब दिया.

पटना: विपक्षी एकता (Opposition Meeting) की बैठक और एनडीए (NDA) की बैठक समाप्त हो चुकी है, लेकिन अब इसके बाद बिहार में बयानबाजी भी तेज हो गई है. बुधवार को सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने इशारों-इशारों में जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) पर हमला करते हुए कहा था कि एनडीए (NDA) के बैठक में वही लोग शामिल हुए हैं जिनको हमने निकाल दिया था. साथ में अगर रहते तो बैठक में शामिल होने के लिए कहते और बैठक की सारी बातें बीजेपी (BJP) को बताते. हमने इसलिए कहा कि मर्जर करो या बाहर जाओ. इस पर गुरुवार को 'हम' संरक्षक जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि उनका दिमाग काम नहीं कर रहा है.

सीएम नीतीश पर साधा निशाना

जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार के दिमाग पर और उनकी सोंच पर अब आश्चर्य होता है. वह कह रहे हैं कि हम बीजेपी के लिए खुफिया गिरी करते थे. उन्होंने इसलिए कहा कि बाहर जाओ तो फिर हम पूछना चाहते हैं कि वह हमें मर्ज करने के लिए क्यों कह रहे थे. हम मर्जर कर जाते तो और ज्यादा खुफिया गिरी करते. इस बात से पता चलता है कि वे झूठ बोल रहे हैं. वह गलत बोल रहे हैं, उनका दिमाग काम नहीं कर रहा है.

'नीतीश को कन्वेनर नहीं बनाया गया तो नाराज हो गए'

'हम' संरक्षक ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार जिस उद्देश्य से बेंगलुरु गए थे, उनका वह उद्देश्य पूरा नहीं हुआ. वह महागठबंधन के कन्वेनर बनना चाहते थे, लेकिन उन्हें कन्वेनर नहीं बनाया गया तो वह नाराज हो गए और मीटिंग छोड़कर चले आए. कह सकते हैं इसलिए महागठबंधन में खटपट है. वे लोग जितने नजदीक आने का प्रयास कर रहे हैं उतने ही अलग हो रहे हैं. हमको इसलिए नहीं लगता है कि महागठबंधन का प्रयास सफल होगा और 2024 में फिर काफी मतों के अंतर से नरेंद्र भाई मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे.

प्रधानमंत्री से विशेष बातचीत नहीं हुई- जीतन राम मांझी

मांझी ने विपक्षी एकता को 'इंडिया' नाम दिए जाने पर कहा कि  'इंडिया' नाम से महागठबंधन के लोग उत्साहित है या नहीं यह तो कहना अलग है, लेकिन देश या धर्म के नाम पर किसी पार्टी का नाम रखना यह ठीक बात नहीं है. इस पर सभी लोग कानूनी प्रक्रिया में लगे हुए हैं. इसको पूरी तरह इलेक्शन कमिशन भी देख रहा है, इलेक्शन कमिशन को जो उचित लगेगा वह रिपोर्ट देगी. इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे. हम लोग प्रधानमंत्री से मिले सभी लोगों ने उनको बुके दिए. हम भी मिले हमने भी फूल के बुके उन्हें दिए, विशेष बातें कुछ नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें: नाराज नहीं, तो फिर नीतीश कुमार बेंगलुरु की मीटिंग में क्यों नहीं बन पाए INDIA के संयोजक?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'
प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'
सुपौल में कोसी का तांडव, 35 से ज्यादा घर नदी में विलीन
सुपौल में कोसी का तांडव, 35 से ज्यादा घर नदी में विलीन
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन
प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget