एक्सप्लोरर

बिहार में टला बड़ा ट्रेन हादसा, डिरेल होने से बाल-बाल बची मिथिला एक्सप्रेस

Mithila Express: रेलवे ढाला के पास एक बाइक कुछ ही दूरी पर ट्रैक में फंसी थी, जिस कारण ट्रेन का इमरजेंसी ब्रेक लगाने के बाद भी ट्रेन ने कुछ दूर तक बाइक को घसीट दिया.

Howrah Raxaul Mithila Express: हावड़ा से रक्सौल आने के क्रम में सोमवार को मिथिला एक्सप्रेस रक्सौल नहर के पास हादसे का शिकार होने से बच गई. दरअसल मिथिला एक्सप्रेस हावड़ा से रक्सौल जंक्शन आ रही थी. तभी रक्सौल नहर पर रेलवे ढाला के पास ट्रेन ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया. 

ट्रैक पर ही बाइक छोड़कर युवक फरार

रेलवे ढाला के बंद होने के कारण एक बाइक सवार युवक बगल से रेलवे ट्रैक से बाइक निकालने को प्रयास कर रहा था, लेकिन बाइक सवार युवक के लाख प्रयास के बाबजूद बाइक रेलवे ट्रैक से नहीं निकल पाई. तभी अचानक मिथिला एक्सप्रेस को आते देख युवक ट्रैक पर ही बाइक छोड़कर फरार हो गया. मिथिला एक्सप्रेस के लोको पायलट के बार-बार हॉर्न बजाने के बाद जब बाइक रेलवे ट्रैक से नहीं निकाली तो मिथिला एक्सप्रेस के ट्रेन ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगा कर ट्रेन को रोकी दी.

हालांकि वहीं पर बाइक कुछ ही दूरी पर रेलवे ट्रैक में फंसी थी, जिस कारण ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाने के बाद भी ट्रेन ने कुछ दूर तक बाइक को घसीट दिया. बाइक मिथिला एक्सप्रेस के इंजन के धक्के से दब गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इसके बाद मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन के ड्राइवर ने ट्रेन से उतर कर बाइक हटवाया और आरपीएफ को सूचना देकर ट्रेन को रक्सौल जंक्शन के लिए रवाना किया. 

हावड़ा से रक्सौल आ रही थी ट्रेन 

घटना में रक्सौल आरपीएफ इंस्पेक्टर आर आर कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को ट्रेन हावड़ा से रक्सौल आ रही थी. तभी रक्सौल नहर ढाला के नजदीक एक बाइक सवार युवक गुमटी बंद देख बगल के रेलवे ट्रैक होकर बाइक निकाल रहा था. उसी दौरान ट्रेन आते देख युवक ने बाइक निकालने की कोशिश की, लेकिन बाइक नहीं निकली तो बाइक को रेलवे ट्रैक पर छोड़ कर भाग गया.

आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि मिथिला एक्सप्रेस के लोको पायलट के जरिए मामले की जानकारी फोन पर दी गई. तब मौके पर पहुंच कर बाइक को जब्त कर लिया गया. फिलहाल अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले में जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय परिषद के अध्यक्ष का होगा चुनाव, किसके नाम पर लगेगी मुहर? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले...', मांझी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
वंदे मातरम् विवाद: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले...', मांझी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget