एक्सप्लोरर

Nawada News: नवादा में जांच करने पहुंचे आवास सहायक को खूब पीटा, मुखिया और समर्थकों पर आरोप

Nawada News: पूरा मामला नवादा के मेसकौर प्रखंड की शाहबाजपुर सराय पंचायत का है. मुखिया राकेश कुमार पर आवास सहायक प्रवीण कुमार ने आरोप लगाया है. मुखिया ने इसे बेबुनियाद बताया है.

Nawada News: इंदिरा आवास (Indira Awaas) की जांच के लिए गए आवास सहायक को पीटने का मामला सामने आया है. घटना बिहार के नवादा की है. बीते मंगलवार (14 जनवरी, 2025) को आवास सहायक प्रवीण कुमार की गांधीनगर में पिटाई की गई है जिसका आरोप पंचायत के मुखिया राकेश कुमार और उनके समर्थकों पर लगा है. इस मामले में आवास सहायक ने थाने में शिकायत भी की है.

पूरा मामला मेसकौर प्रखंड की शाहबाजपुर सराय पंचायत का है. बताया जा रहा है कि गांधीनगर में मुखिया प्रवीण कुमार का कार्यालय बना हुआ है. आरोप है कि यहीं पर लाठी-डंडे से मुखिया और उनके समर्थकों ने आवास सहायक प्रवीण कुमार की पिटाई की है. जख्मी हालत में आवास सहायक सरकारी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने अपना इलाज कराया. आवास सहायक ने अपने शरीर पर जख्म को भी दिखाया.

मुखिया ने आरोप को बताया बेबुनियाद

वहीं, इस आरोप पर मुखिया राकेश कुमार ने कहा कि उन पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं. उन्होंने कोई मारपीट नहीं की है. मुखिया राकेश कुमार ने कहा कि आवास सहायक ने इंदिरा आवास के नाम पर लोगों से पैसा लिया था. कुछ लोगों का पैसा पास नहीं हुआ था. उन्हीं लोगों की ओर से मारपीट की गई है.

उधर आवास सहायक प्रवीण कुमार ने कहा कि मुखिया का कहना था कि शाहबाजपुर सराय में जांच नहीं की जाएगी. जब उन्होंने (प्रवीण कुमार) विरोध किया तो मुखिया अपने गांधीनगर स्थित कार्यालय में बुलाकर ले गए और फिर यहीं मारपीट की गई.

इस घटना के बाद थाना प्रभारी रुपेश कुमार ने बताया कि आवास सहायक प्रवीण कुमार ने जानकारी दी है. जख्मी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए नवादा रेफर कर दिया है. इलाज के बाद उनके आवेदन के आधार पर आगे की जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Chetan Anand: चुनावी साल में चेतन आनंद को CM नीतीश कुमार ने दे दिया बड़ा तोहफा, RJD को लगा झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget