एक्सप्लोरर

Rajgir Zoo Safari: बेजुबानों की सुरक्षा के लिए लगाया गया हीटर, डॉक्टर्स की हुई प्रतिनियुक्ति, राजगीर जू सफारी में ठंड से परेशान थे जानवर

Cold In Bihar: वार्ड में जानवरों तक हवा न जाए इसके लिए पर्दे भी लगाए गए हैं ताकि जानवर ठंड से बच सके. ठंड के कारण जानवर को फिलफल वार्ड से बाहर तब ही निकाला जाता है, जब आसमान में धूप दिखती है.

Heaters Installed In Bihar Rajgir Zoo Safari: बिहार के नालंदा में इंसान के साथ-साथ जानवर को भी ठंड से बचने के लिए हीटर का प्रयोग किया जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर में बने जू सफारी में इन दिनों जानवर को ठंड लग रही है. इसे लेकर विभाग ने भारी संख्या में हीटर की व्यवस्था की है, ताकि ठंड से जानवर बच सकें.  यह जू सफारी बिहार में इकलौता सफारी है, जिसे देखने के लिए पर्यटक भारी संख्या में पहुंचते हैं.

बरती जा रही विशेष सावधानी 

इन दिनों ठंड रोजाना बढ़ता ही जा रहा है, जिससे आम व खास सभी परेशान हैं. तभी तो सुबह सात बजे के बाद ही लोग उठकर घर से बाहर निकल रहे हैं. जू सफारी में मौजूद बड़े जानवर शेर और बाघ को ठंड ज्यादा लगती है और इन दोनों जानवरों की ठंड लगने से मौत भी हो सकती है. इसी को लेकर जू सफारी में ठंड के मौसम को देखते हुए जानवरों के लिए विशेष सावधानी बरती जा रही है.

हीटर के साथ-साथ डॉक्टर्स की भी प्रतिनियुक्ति की गई है, जो जानवरों पर नजर बनाए हुए हैं. वार्ड में जानवरों तक हवा न जाए इसके लिए पर्दे भी लगाए गए हैं ताकि जानवर ठंड से बच सके. ठंड के कारण जानवर को फिलफल वार्ड से बाहर तब ही निकाला जाता है, जब आसमान में धूप दिखती है, कुछ दिनों बाद नया साल भी आने वाला है. उन दिनों पर्यटक भी आते हैं, जिसको लेकर भी राजगीर के कई स्थल पर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. 

जू सफारी के रेंजर ने क्या कहा?

रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि इस बढ़ते ठंड पर सभी सेल में रूम हीटर, पुआल, कारपेट, लकड़ी का प्लेटफार्म, पर्दे और खिड़कियों में शीशे भी लगाए गए हैं, ताकि किसी भी तरह से जानवरों तक हवा न पहुंच सके. वार्ड के सभी  सेंटरों में तापमान और गर्माहट बनी रहे और जानवरों की देखभाल के लिए विभाग के जरिए दो चिकित्सक भी प्रतिनियुक्ति किए गए हैं. ठंड को देखते हुए चिकित्सक पूरी तरह से अलर्ट रहते हैं. समय-समय पर जानवरों की जांच भी की जाती है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: अरवल में नक्सलियों ने JCB, HIVA और रोड रोलर को किया आग के हवाले, सड़क निर्माण में लगे थे सभी उपकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget