एक्सप्लोरर

Hajipur Petrol Tanker Blast: हाजीपुर में फिर बड़ा हादसा, वेल्डिंग के दौरान पेट्रोल टैंकर फटा, 3 लोगों की मौत, कई घायल

Hajipur News: घटना मुजफ्फरपुर-हाजीपुर एनएच-22 के कटरमाला चौक की है. मरने वालों में ड्राइवर, खलासी और एक गैस वेल्डिंग करने वाला मिस्त्री बताया जा रहा है.

हाजीपुर: मुजफ्फरपुर-हाजीपुर एनएच-22 पर बुधवार की सुबह एक खाली पेट्रोल टैंकर में वेल्डिंग के दौरान ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए. कटरमाला चौक की घटना है. ब्लास्ट से हुई तेज आवाज के बाद आसपास के लोग जुट गए. ब्लास्ट के बाद पेट्रोल टैंकर का पिछला हिस्सा फटकर सड़क पर गिर गया जिसकी चपेट में कुछ लोग आ गए.

मरने वाले लोगों का चेहरा बुरी तरह से जख्मी हो गया है. मृतकों में ड्राइवर, खलासी और एक गैस वेल्डिंग करने वाला मिस्त्री बताया जा रहा है. मौके पर मौजूद चश्मदीद मुन्ना भगत ने बताया कि वेल्डिंग कराने के लिए मुजफ्फरपुर की तरफ से पेट्रोल टैंकर वाली गाड़ी आई. इसी दौरान जोर से ब्लास्ट हो गया. इसमें तीन लोगों की मौत हुई है. कई लोग घायल भी हुए हैं.

Hajipur Petrol Tanker Blast: हाजीपुर में फिर बड़ा हादसा, वेल्डिंग के दौरान पेट्रोल टैंकर फटा, 3 लोगों की मौत, कई घायल

घटना के बाद मुजफ्फरपुर और हाजीपुर नेशनल हाईवे जाम

घटना में घायलों के बारे में अभी पता नहीं चला है. इधर, पेट्रोल टैंकर में ब्लास्ट के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया. इसके चलते मुजफ्फरपुर और हाजीपुर नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची. लोगों को समझाने के साथ आगे जांच में जुटी है.

खाली था पेट्रोल टैंकर

बताया जाता है कि पेट्रोल टैंकर खाली था. अगर टैंकर में पेट्रोल होता तो स्थिति भयावह हो सकती थी. धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोग डर गए. इधर खबर लिखे जाने तक इस मामले में आधिकारिक रूप से बयान नहीं आया था. वहीं खलासी और चालक की भी पहचान नहीं हो सकी है. उनका चेहरा भी काफी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime News: समस्तीपुर में शख्स की हत्या, क्षत-विक्षत मिला शव, तीन दिन पहले बेची थी जमीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget