एक्सप्लोरर

Bihar Politics: JDU नेता का बड़ा बयान, PM मोदी को पाकिस्तान से निपटने में डर लग रहा तो फौज में दें मुसलमानों को जगह

Gulam Rasool Balyawi: गुलाम रसूल बलियावी रविवार को नवादा में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान अपने बयान में उन्होंने पीएम मोदी, बाबा रामदेव और बाबा बागेश्वर पर हमला बोला.

नवादा: जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी (Gulam Rasool Balyawi) ने रविवार को पीएम मोदी, रामदेव बाबा और बाबा बागेश्वर पर जमकर हमला किया. नवादा में रविवार को मरकजी इदारा-ए-शरिया की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस दौरान गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि बाबा रामदेव भारतीय नहीं हैं. पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा से उनका कनेक्शन है. इसकी जांच होना चाहिए. संपत्ति कहां से आई इतनी इसकी भी जांच होनी चाहिए.

जेडीयू नेता बलियावी ने कहा कि बाबा रामदेव को जो जमीन दी गई है और जितना उनका प्रोडक्ट है, जितना माल दुकान में बेचवा रहे हैं वह कहां-कहां से बनकर आ रहा है इसकी भी जांच होनी चाहिए. कार्यक्रम के दौरान सवाल पर कि बाबा बागेश्वर हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कर रहे हैं. इस सवाल पर कहा कि पता नहीं वह कौन है, क्या है. उनके बारे में नहीं जानते, लेकिन हम देश के संविधान और अदालत को जानते हैं. इस तरह के बहरूपिया की जगह हमारे देश में नहीं है. कपड़ा और मेकअप कर हमारे देश को गुमराह नहीं कर सकता है.

फौज में 30 परसेंट जगह देने की मांग

इस दौरान गुलाम रसूल बलियावी ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा. कहा कि अगर पाकिस्तान से निपटने में डर लग रहा है तो सिर्फ 30 परसेंट फौज में मुसलमानों को जगह दी जाए. जब पाकिस्तान मिसाइल बनाकर भारत को दिखा रहा था तो कोई नागपुर से बाबा जवाब देने नहीं आए थे. एक मुसलमान का बेटा ही सामने आया था जिसका नाम एपीजे अब्दुल कलाम है.

नवादा के प्रसिद्ध मदरसा दारुल उलूम फैजुल बारी में आयोजित इस कार्यक्रम में गुलाम रसूल बलियावी ने सभी लोगों से अपील कर कहा कि दहेज के बिना शादी कीजिए. कोई दहेज लेता है और उसके बारे में जानकारी होती है तो सोशल मीडिया पर वायरल कीजिए. दहेज लेने वाले लोगों की शादी में शामिल नहीं होना है. दहेज बहुत ही बुरी चीज है. इससे दूर रहिए.

यह भी पढ़ें- VIDEO: बिहार में क्यों नाराज हैं कांग्रेस कार्यकर्ता? अखिलेश सिंह के सामने भिड़े, इसके पहले भी कर चुके हैं मारपीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब तक यह समस्या नहीं निपटेगी तब तक...', प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
'जब तक यह समस्या नहीं निपटेगी तब तक...', प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget