एक्सप्लोरर

Government Job: हाई स्कूलों में 6 हजार हेडमास्टर की भर्ती के लिए फिर होगी परीक्षा, जानें क्या-क्या मिलेगी छूट?

Government Job : बिहार सरकार अपने हाई स्कूलों के लिए 6 हजार हेडमास्टर भर्ती करने जा रही है. इसके लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने वाले भी शिक्षक भी भाग ले सकेंगे.

Patna News: बिहार सरकार 6 हजार प्रधानाध्यापकों की भर्ती करेगी. इसके लिए अब विभाग के निर्देश पर परीक्षा के पैटर्न बदले जा रहे हैं. परीक्षा का पैटर्न कैसा होगा यह बिहार लोक सेवा आयोग यानी बीपीएससी के स्तर से तय होगा. इसके साथ ही शिक्षण का अनुभव जो पहले रखा गया था, उसमें योग्य उम्मीदवार ही नहीं मिले थे.  इस वजह से अनुभव की शर्त में 4 साल की कमी भी की गई है.  बदलाव की ये जरूरत इसलिए पड़ी कि पिछले साल सरकार ने 6421 प्रधानाध्यापकों की भर्ती के लिए परीक्षा ली थी लेकिन प्रश्न इतने कठिन थे और योग्यता के मापदंड ऐसे रखे गए थे कि केवल  420 अभ्यर्थी ही सफल पाए थे.

इस बार आ सकते हैं 25 हजार आवेदन 

कई स्कूलों में प्रधानाध्यापक के पद खाली रह गए थे इस वजह से स्कूलों का ढंग से प्रबंध नहीं हो पा रहा है. इसी वजह से नए सिरे से भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. माना जा रहा है कि इस बार 25 हजार तक आवेदन आ सकते हैं. इसके लिए नियुक्ति के लिए नियमावली संशोधित हो गई है. जब बीपीएससी परीक्षा का पैटर्न तय कर देगा तो उस पर परामर्श के लिए विभाग की बैठक होगी. उसके बाद कैबिनेट से स्वीकृति लेकर के वैकेंसी बीपीएससी को भेजी जाएगी और बीपीएससी नियुक्ति की प्रक्रिया करेगा.

महिलाओं के लिए अच्छी खबर

महिलाओं के लिए 35 फीसद सीटें आरक्षित हैं. यानी करीब 21 सौ सीट महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी. इनमें एससी, एसटी कोटा, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए भी आरक्षण का प्रावधान रहेगा. प्रधानाध्यापक का संवर्ग प्रमंडल स्तर का होगा. परीक्षा पैर्टन में जो सबसे बड़ा बदलाव किया गया है वह ये है नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. इससे पहले हुई  परीक्षा में .25 पर्सेंट नेगेटिव मार्किंग होती थी या नहीं चार गलत प्रश्न पर एक अंक कट जाता था. दो 2 घंटे की परीक्षा में 150 की जगह 100 प्रश्न ही पूछे जाएंगे, हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है. 

अनुभव में दी जाएगी छूट 

शिक्षण के अनुभव में भी 2 से 4 साल तक की छूट मिलेगी. माध्यमिक शिक्षा के हेडमास्टर के लिए अब 10 साल के बदले 8 साल और उच्च माध्यमिक शिक्षक के लिए 8 साल के बदले 4 साल का अनुभव होना चाहिए. हालांकि, निजी स्कूल के शिक्षकों के लिए अनुभव में छूट नहीं मिलेगी. परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामान्य अध्ययन और शिक्षण से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे. माध्यमिक स्कूलों के लिए शिक्षकों की उम्र सीमा तय नहीं है. सरकारी व उच्च माध्यमिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्कूलों के लिए शिक्षकों की उम्र सीमा तय नहीं रहेगी. निजी स्कूलों के शिक्षक न्यूनतम 31 और अधिकतम 47 वर्ष की उम्र में प्रधानाध्यापक के लिए आवेदन कर सकेंगे. इसके साथ ही वर्ष 2012 या उसके बाद नियुक्त शिक्षक के लिए शिक्षक शिक्षक पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है.  इनका मूल वेतन 35 हजार रुपये है. इसमें अन्य भत्ते जोड़ने के बाद लगभग 50 से 52 हजार रुपये प्रति माह मिलेंगे. 

ये भी पढ़ें :- Bihar Caste Census: बिहार में 15 अप्रैल से जातिगत जनगणना का दूसरा दौर, जारी हुए खास कोड्स, पूछे जाएंगे ये 15 सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी के पूर्व विधायक हरि भूषण ठाकुर को जान से मारने की धमकी, पटना में FIR दर्ज
बीजेपी के पूर्व विधायक हरि भूषण ठाकुर को जान से मारने की धमकी, पटना में FIR दर्ज
'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget