एक्सप्लोरर

Watch: 'खुद तमाशा दिखा रहे हैं ये लोग...', अक्षरा सिंह का क्यों फूटा गुस्सा? बिहार के गोपालगंज से जुड़ा है पूरा मामला

Gopalganj Thave Festival: मंच पर अचानक गाने से रोके जाने पर प्रियंका सिंह ने कहा कि किसी कलाकार की ऐसे बेइज्जती नहीं होनी चाहिए. कोई कलाकार गा रहा हो और उसे अचानक रोका जाना बिल्कुल गलत है.

पटना: बिहार के गोपालगंज में चल रहे थावे महोत्सव के पहले दिन बॉलीवुड की गायिका प्रियंका सिंह मंच पर ही फूट-फूट कर रोने लगी. उसके बाद वह माइक लेकर प्रशासन की पोल खोलने में जुट गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने भी रविवार (16 अप्रैल) को यह वीडियो शेयर करते हुए कई बातें लिखी हैं.

वायरल हो रहे वीडियो में क्या है?

वीडियो में देखा जा सकता है कि गाने के दौरान ही एंकर रूपम त्रिविक्रम ने गायिका को रोक दिया. प्रियंका सिंह जब तक कुछ समझ पातीं तब तक एंकर मंच पर डीएम को सम्मानित करने के लिए बुलाने लगीं. हालांकि, प्रियंका सिंह दो मिनट बोलना चाह रही थीं लेकिन एंकर ने साफ कह दिया कि बहुत हो गया मैडम. इस दौरान एक और शख्स आया और उसने जबरन गायिका के हाथ से माइक छीन ली. 

अक्षरा सिंह ने क्या कहा?

अक्षरा सिंह ने ट्वीट कर लिखा- "एक कलाकार के साथ इतना गिरा हुआ व्यवहार बहुत निंदनीय है. बहुत भाग्य से ईश्वर किसी को कलाकार के रूप में जन्म देते हैं. कहने को सभ्य समाज की महफील पर अभद्रता की पराकाष्ठा देखिए कैसे अपने प्रभाव का खुद तमाशा दिखा रहे हैं ये लोग. भूल गए कि मंच की मर्यादा और एक लड़की उससे पहले कलाकार की इज्जत सरेआम कर रहें हैं."

माइक छीनने पर रोने लगीं प्रियंका

इसके बाद प्रियंका सिंह मंच पर ही रोने लगीं. रोते हुए प्रियंका सिंह ने कहा कि यह सही नहीं है. मेरे साथ सही नहीं किया गया. ऐसे किसी कलाकार की बेइज्जती नहीं होनी चाहिए. कोई कलाकार गा रहा हो और उसे अचानक रोक दिया जाए. गायिका ने कहा कि मैं गाने के लिए मर नहीं रही हूं. जिला प्रशासन ने बहुत गलत किया है. 10 वर्षों में थावे महोत्सव में बहुत गंदा अनुभव रहा. इसका न्याय थावे वाली मां करेंगीं. वहीं, इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रियंका के फैन्स में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है. सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा है कि एक महिला कलाकार से इस तरह का दुर्वयवहार नहीं होना चाहिए. 

'विधि व्यवस्था में परेशानी के कारण रोकना पड़ा'

डीपीआरओ राधाकांत ने कहा कि कार्यक्रम समाप्ति की ओर था. विधि-व्यवस्था से जुड़ा कुछ मामला सामने आया था. इसके मद्देनजर गायिका प्रियंका सिंह को उनका कार्यक्रम समाप्त करने के लिए कहा गया था. इसके बाद भी उन्होंने कार्यक्रम जारी रखा. बाद में एंकर के मना करने पर प्रियंका सिंह नाराज हो गईं.

ये भी पढ़ेंः Bihar Caste Census: बिहार में बदला जातीय गणना का प्रारूप, अब देश, राज्य और जिले का भी कोड किया गया तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget