एक्सप्लोरर

Gopalganj Road Accident: गोपालगंज में भीषण हादसा, एक-एक कर आपस में टकराईं तीन गाड़ियां, 5 लोग घायल

Gopalganj News: घटना महम्मदपुर थाना क्षेत्र के बसहां गांव के पास एसएच-90 की है. सभी घायलों का इलाज राजापट्टी कोठी बाजार स्थित एक निजी क्लीनिकों में कराया गया.

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में शुक्रवार की सुबह एक-एक कर तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं. इस भीषण हादसे में पांच लोग घायल हो गए. घटना महम्मदपुर थाना क्षेत्र के बसहां गांव के पास एसएच-90 की है. डीसीएम ट्रक, एक दूध की गाड़ी और स्कॉर्पियो आपस में टकरा गई. इस हादसे में तीनों वाहनों के चालक और स्कॉर्पियो सवार दो लोग घायल हो गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात को सुचारू कराया.

जानकारी के अनुसार, पहले डीसीएम ट्रक और एक दूध की गाड़ी के बीच आमने-सामने टक्कर हुई. इसी बीच दिघवा दुबौली की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो भी दूध की गाड़ी से टकड़ा गई. हादसे में डीसीएम ट्रक का चालक, दूध वाली गाड़ी का चालक, स्कॉर्पियो चालक और उस पर सवार दो लोग घायल हो गए. दूध वाली गाड़ी का चालक बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाने के सादपुर गांव का रहने वाला संजय यादव है. वहीं स्कॉर्पियो का चालक महम्मदपुर थाने के भोजपुरवां गांव का रहने वाला रमेश सहनी है. उस पर सवार काशी टेंगराही गांव के दिनेश सिंह आदि शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Patna Terror Module: फुलवारी शरीफ से गिरफ्तार संदिग्धों के पास है करोड़ों की संपत्ति, करते थे जमीन की दलाली

निजी क्लीनिक में कराया गया इलाज

हादसे के बाद डीसीएम ट्रक का चालक फरार हो गया. आसपास के लोगों ने बताया कि डीसीएम ट्रक का चालक भी हादसे में घायल हुआ था. सभी घायलों का इलाज राजापट्टी कोठी बाजार स्थित निजी क्लीनिकों में कराया गया. हादसे के बाद घटनास्थल के समीप लोगों की भीड़ जुट गई. हादसे के बाद एसएच-90 पर कुछ देर के लिए जाम लग गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. हादसे में दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को सड़क किनारे करवाया. इसके बाद एसएच पर आवागमन सामान्य हो सका. सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने कहा कि दुर्घटना के बाद गाड़ियों को जब्त किया गया है. जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Draupadi Murmu: द्रौपदी मुर्मू को बधाई देकर ट्रोल हुए तेजस्वी यादव, यूजर्स ने कहा- ध्यान से सुनना अब यह 'मूर्ति' बोलेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट: कनॉट प्लेस के जल्दी बंद करने वाले आदेश पर भड़के RJD सांसद मनोज झा, 'अगर इस…'
CJP प्रोटेस्ट: कनॉट प्लेस के जल्दी बंद करने वाले आदेश पर भड़के RJD सांसद मनोज झा, 'अगर इस…'
Jehanabad News: जहानाबाद में छात्रों के आंदोलन में पत्थरबाजी, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर की फायरिंग
जहानाबाद में छात्रों के आंदोलन में पत्थरबाजी, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर की फायरिंग
बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget