एक्सप्लोरर

Gopalganj News: जेल के अंदर कैदी ने की आत्महत्या की कोशिश, चम्मच से काट लिया गला, रात में की थी रिश्तेदारों से बात

जेल प्रशासन की ओर से मनोविज्ञान के चिकित्सकों से पीड़ित कैदी की लगातार काउंसिलिंग कराई जा रही थी. जेल में हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है.

गोपालगंजः जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी ने चम्मच से गला रेतकर सुसाइड करने की कोशिश की है. उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है. पीड़ित कैदी का नाम मो. नूर आलम है और वह बरौली थाना क्षेत्र का रहने वाला है. बताया जाता है कि जेल के अंदर दूसरी बार कैदी ने आत्महत्या करने की कोशिश की है. जेल प्रशासन के मुताबिक बेटी के साथ रेप किए जाने के मामले में कैदी की पत्नी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. मोहम्मद नूर आलम पिछले 8 महीनों से जेल में बंद है. इसके पहले 2 माह पूर्व गले में रस्सी डालकर सुसाइड करने की कोशिश की थी.

जेल अधीक्षक अमित कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि विचाराधीन कैदी ने मंगलवार को ही अपने रिश्तेदारों से बात की थी. रेप के मामले में जेल जाने के बाद परिवार के लोगों ने मोहम्मद नूर आलम का सामाजिक बहिष्कार कर दिया था जिससे वह काफी आहत था.

यह भी पढ़ें- Tejashwi Yadav Wedding: तेजस्वी और राज श्री की शादी पर बधाई देने राबड़ी आवास पहुंचे किन्नर, नहीं मिली एंट्री 

अन्य कैदियों ने दी जेल प्रशासन को सूचना

जेल प्रशासन की ओर से मनोविज्ञान के चिकित्सकों से पीड़ित कैदी की लगातार काउंसिलिंग कराई जा रही थी. बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे चम्मच को नुकीला बनाकर मोहम्मद नूर आलम ने गला रेत कर सुसाइड करने की कोशिश की. कैदी वार्ड में खून से लथपथ मोहम्मद नूर आलम को देख अन्य बंदियों ने इसकी सूचना सुरक्षाकर्मियों को दी. इसके बाद पीड़ित कैदी को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, जेल में हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है. जेल प्रशासन ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें- बिहार पंचायत चुनाव एक्सप्लेनरः ये बदलाव की बयार! गांवों की सेहत सुधारेंगी महिलाएं, 80 फीसद नए चेहरों को मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget