एक्सप्लोरर

गोपाल खेमका हत्याकांड पर VIP चीफ मुकेश सहनी बोले, 'अपराधियों के हौसले बुलंद, सरकार मूकदर्शक'

Gopal Khemka Murder Case: पटना में नामी बिजनेसमैन गोपाल खेमका की सरेआम हत्या ने बिहार की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया. VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने हालात को 'राक्षसराज' बताया.

Politics On Gopal Khemka Murder: राजधानी पटना में दिनदहाड़े हुए बड़े व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या ने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया है. इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस ने बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं, इस मामले पर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने नीतीश सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है.

फेसबुक पर पोस्ट साझा करते हुए सहनी ने लिखा, "पटना में नामी बिजनेसमैन गोपाल खेमका की सरेआम हत्या ने बिहार को दहला दिया है. हत्या, लूट और अपहरण अब रोज की बात हो गई है, जबकि सरकार गहरी नींद में सो रही है. आम लोग तो दूर, अब तो बड़े कारोबारी भी महफूज नहीं हैं." आगे उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अब सुशासन नहीं, राक्षसराज चल रहा है. अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है.

'अब बैठकें नहीं, ठोस एक्शन हो'

VIP प्रमुख ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सिर्फ बैठकों का सिलसिला अब बंद होना चाहिए. हर बार किसी वारदात के बाद बैठकें कर ली जाती हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं होता. ये सब सिर्फ 'आई वॉश' है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कब तक मीटिंग दर मीटिंग करके लोगों को भरोसे में लिया जाएगा?

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में हर दिन हत्या, रेप, लूट और डकैती की घटनाएं सामने आ रही हैं. स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि आम नागरिकों के साथ-साथ बड़े व्यापारी भी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

गांधी मैदान में मर्डर, फिर भी प्रशासन मौन- सहनी 

खेमका की हत्या पटना के गांधी मैदान जैसे संवेदनशील और वीआईपी इलाके में हुई, जहां चौकसी सबसे ज्यादा होती है. बावजूद इसके, अपराधी बेखौफ वारदात को अंजाम देकर निकल गए. मुकेश सहनी ने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि अब बहुत हो गया. अगर नीतीश कुमार सरकार को वाकई राज्य की फिक्र है, तो अब दिखावे की नहीं, कड़ी और असरदार कार्रवाई की जरूरत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget