एक्सप्लोरर

Bihar Politics: असदुद्दीन ओवैसी के शैतानी ताकतों वाले बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, अपने स्टाइल में दिया जवाब

Giriraj Singh Attacked on Asaduddin Owaisi: गिरिराज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दंगे का समर्थन नहीं करती है. जो दंगे में भरोसा करते हैं वही इस तरह की बात कर सकते हैं.

Giriraj Singh: चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मंगलवार (23 अप्रैल) को किशनगंज में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि 26 अप्रैल को चुनाव होना है. शुक्रवार का दिन है. ये दिन मुसलमानों के लिए मुबारक दिन होता. इस दिन ना तो शैतान की कामयाबी होगी और ना ही शैतानी ताकतों की कामयाबी होगी. उनके इस बयान पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में पत्रकारों से बातचीत में बुधवार (24 अप्रैल) को अपने स्टाइल में जवाब दिया है.

बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ओवैसी को कहा कि वह खुद जिन्ना का जिन्न लेकर पैदा हुए हैं किस शैतान की बात कर रहे हैं? उस शैतान को डिब्बे में बंद करने का कम करते हैं. हम मंत्र भी जानते हैं. उस मंत्र से सारे शैतान को बंद कर उनके जिम्मे छोड़ देंगे. गिरिराज सिंह ने कहा कि एक शैतान दूसरे को ही शैतान कहता है.

'हम संतोषी मां का मुंह देखकर जाएंगे'

गिरिराज सिंह ने कहा कि उस दिन संतोषी मां का दिन है. संतोषी मां का मुंह देखकर जाएंगे और सारे शैतान का नाश हो जाएगा. ओवैसी के एक और बयान पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी दंगे का समर्थन नहीं करती है. सनातन का इतिहास रहा है कि वो कभी दंगे में भरोसा नहीं करता है. जो दंगे में भरोसा करते हैं वही इस तरह की बात कर सकते हैं. भारतीय जनता पार्टी कभी मुसलमान से नफरत नहीं करती. नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास का काम करते हैं.

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी ने अगर गरीबों को आवास दिया तो हिंदुओं को भी दिया और मुसलमानों को भी दिया. ये लोग हैं जो नफरत फैलाने का काम करते हैं. गिरिराज सिंह ने लालू यादव पर भी हमला किया. गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में इलेक्टोरल बॉन्ड की खूब चर्चा हुई. लालू यादव ने भी इसकी खूब चर्चा की, लेकिन एक कहावत है कि चोरी भी और सीनाजोरी भी. लालू यादव को इलेक्टोरल बॉन्ड मिला तो शराब माफिया से मिला है.

यह भी पढ़ें- Asaduddin Owaisi: किशनगंज फतह कर पाएगी AIMIM? झोंकी अपनी पूरी ताकत, सभा में भीड़ देख ओवैसी का 'जोश हाई'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?

Embed widget