एक्सप्लोरर

Giriraj Singh Statement: 'राहुल गांधी के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज हो', जानिए गिरिराज सिंह ने किस मामले में की ये मांग

Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर सोमवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उन पर हमला बोला. उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से कार्रवाई की मांग की.

पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. वे अपने बयानों के लिए जाने जाते हैं. गिरिराज सिंह ने लंदन (London) में हाल ही में की गई एक टिप्पणी के लिए सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) से कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और उनके खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज करने का समर्थन किया. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अपनी ब्रिटेन यात्रा के दौरान 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' की तरह बात की.

लोकसभा और देश का अपमान है- गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में बहुत कुछ बोला है, लेकिन लंदन में उन्होंने कहा कि उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी जाती है और माइक बंद कर दिया जाता है. मुझे लगता है कि यह लोकतंत्र पर हमला है. लोकसभा और देश का अपमान है. यह पूछे जाने पर कि क्या गांधी के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए. इस केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिल्कुल राजद्रोह का केस दर्ज होना चाहिए. 

कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने की आलोचना

इस पर केंद्रीय मंत्री ने गांधी की टिप्पणी को सरासर झूठ करार दिया. उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष को इसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. यह बयान देश का अपमान है. भारत को दुनिया से सम्मान मिल रहा है और वह विदेश जाकर टुकड़े-टुकड़े गैंग की तरह बोल रहे हैं. वहीं, इस मुद्दे पर कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने भी एक ट्वीट में राहुल गांधी की आलोचना की. उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत के एक सांसद लंदन गए और दूसरे राष्ट्रों से भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने की अपील की. हम सभी को अपने लोकतंत्र पर गर्व है और हम अपनी लोकतांत्रिक विरासत को संजोते हैं. भारतीय कभी भी विदेशी ताकतों को भारत पर शासन नहीं करने देंगे.

ब्रिटिश सांसदों से राहुल गांधी ने दिया बयान

बता दें कि पिछले सप्ताह राहुल गांधी ने ब्रिटिश सांसदों से कहा था कि भारत की लोकसभा में विपक्ष के लिए माइक अकसर ‘खामोश’ करा दिए जाते हैं. राहुल ने हाउस ऑफ कॉमन्स परिसर में स्थित ग्रैंड कमेटी रूम में विपक्षी दल लेबर पार्टी के भारतीय मूल के सांसद वीरेंद्र शर्मा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह टिप्पणी की थी. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि हमारे माइक खराब नहीं हैं, वे काम कर रहे होते हैं, लेकिन फिर भी आप उन्हें चालू नहीं कर सकते. जब मैं बोल रहा था तो मेरे साथ कई बार ऐसा हुआ है.

ये भी पढ़ें: Bihar Budget Session: विधानसभा में फिर उठा तमिलनाडु का मामला, माफी मांगने के सवाल पर भड़के विजय कुमार सिन्हा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राबड़ी देवी को मिला बंगला खाली करने का नोटिस, भड़के तेज प्रताप यादव, बोले- 'अगर नियमों की बात है तो पहले...'
राबड़ी देवी को मिला बंगला खाली करने का नोटिस, भड़के तेज प्रताप यादव, बोले- 'नियमों की बात है तो पहले...'
बिहार में DRI के ऑपरेशन चक्रव्यूह से हड़कंप, 105 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
बिहार में DRI के ऑपरेशन चक्रव्यूह से हड़कंप, 105 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
बिहार में गर्मी के तेवर फिर होंगे तीखे! 2 जून से 40 डिग्री के पार जा सकता है तापमान
बिहार में गर्मी के तेवर फिर होंगे तीखे! 2 जून से 40 डिग्री के पार जा सकता है तापमान
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'

वीडियोज

Iran US War | Strait of Hormuz | Janhit: होर्मुज में ईरान ने खींची 'रेड लाइन'! | Trump | IRGC
Ghaziabad Asad Encounter | UP Police: असद ढेर, पर क्यों भड़का है विपक्ष? | Bakrid
Ghaziabad Asad Encounter | Janhit: जुर्म देखा या धर्म? | Bakrid | UP News
Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में 'योगी मॉडल' का प्रहार! | Encroachment
Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में 'योगी मॉडल' का प्रहार! | Illegal Encroachment

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में आज कैबिनेट विस्तार, शुभेंदु सरकार में बनेंगे 35 नए मंत्री, रूपा गांगुली-अशोक डिंडा समेत ये नाम आए सामने
बंगाल में आज कैबिनेट विस्तार, शुभेंदु सरकार में बनेंगे 35 नए मंत्री, रूपा गांगुली-अशोक डिंडा समेत ये नाम आए सामने
Watch: 'कितना दूध पीते हो?', रवि शास्त्री ने पूछा तो वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा दिया जवाब; Video वायरल
Watch: 'कितना दूध पीते हो?', रवि शास्त्री ने पूछा तो वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा दिया जवाब; Video वायरल
Delhi News: राहत भरा जून! दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, भीषण गर्मी से कब तक मिलेगी निजात?
राहत भरा जून! दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, भीषण गर्मी से कब तक मिलेगी निजात?
Drishyam 3 BO Day 11: मोहनलाल की 'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड पर मचाया धमाल, धुआंधार छापे करोड़ों, अब शतक लगाने से है इंच भर दूर
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड पर मचाया धमाल, धुआंधार छापे करोड़ों, अब शतक लगाने से है इंच भर दूर
'RCB फैन्स के साथ अन्याय हुआ..', टीम के IPL जीतने के बाद भी जानें ऐसा क्यों बोले डीके शिवकुमार
'RCB फैन्स के साथ अन्याय हुआ..', टीम के IPL जीतने के बाद भी जानें ऐसा क्यों बोले डीके शिवकुमार
ममता बनर्जी ने बुलाई TMC विधायकों की बैठक, 80 में से सिर्फ 20 ही पहुंचे, रद्द करनी पड़ी मीटिंग
ममता बनर्जी ने बुलाई TMC विधायकों की बैठक, 80 में से सिर्फ 20 ही पहुंचे, रद्द करनी पड़ी मीटिंग
गांव के छोरे में आई माइकल जैक्सन की आत्मा, सिर पर थाली रख जमकर लगाए ठुमके- वीडियो वायरल
गांव के छोरे में आई माइकल जैक्सन की आत्मा, सिर पर थाली रख जमकर लगाए ठुमके- वीडियो वायरल
LPG Cylinder Price Hike: एलपीजी गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानें कितने बढ़ गए दाम, अब कितने रुपए में मिलेगा?
LPG Price Hike: एलपीजी गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानें कितने बढ़ गए दाम, अब कितने रुपए में मिलेगा?
Embed widget