एक्सप्लोरर

सहरसा में बनगांव में मनाई जाती है घमौर होली, 18वीं सदीं में हुई थी शुरुआत, जानें- क्या है खास?

Holi 2025: बनगांव में घमौर होली की शुरुआत 18वीं सदी में प्रसिद्ध संत लक्ष्मी नाथ गौसाई ने की थी. गांव के भगवती स्थान पर सभी लोग मिलजुलकर होली मनाते हैं. जिससे आपस में कोई भेदभाव नहीं रहता.

Happy Holi 2025: बिहार के सहरसा जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर पश्चिम कहरा प्रखंड के बनगांव में मनाई जाने वाली घमौर होली की अपनी अलग पहचान है. बनगांव की होली ब्रज की होली के जैसी बेमिसाल है. यहां की होली की खासियत है कि यहां एक दिन पहले ही होली मना ली जाती है. 13 मार्च को ही यहां होली मना ली गई.

इसमें लोग एक-दूसरे के कंधे पर सवार होकर जोर आजमाइस करते हुए दिखाई दिए. संत लक्ष्मी नाथ गौसाई ने इस होली की शुरुआत की थी. मान्यता है कि इसकी परंपरा भगवान श्री कृष्ण के काल से चली आ रही है.  

बनगांव में घमौर होली की शुरुआत 18वीं सदी में यहां के प्रसिद्ध संत लक्ष्मी नाथ गौसाई बाबाजी ने की थी. बिहार की सबसे बड़ी आबादी और तीन पंचायत वाले बनगांव की होली की देश में अलग ही सांस्कृतिक पहचान है. यहां के ग्रामीण घूमोर होली का आनंद लेते हैं.

सभी जाति-धर्म के लोग मिलकर मनाते हैं होली
इस मौके पर पूर्व मुखिया धनंजय झा ने कहा कि बनगांव की होली सामाजिक समरसता और भाईचारे की मिशाल है. 200 साल पहले महान संत और आराध्य देव गोंसाई लक्ष्मीनाथ द्वारा व्यवस्थित की गई घूमोर होली ब्रज की होली की तरह अपने आप में विशिष्ट स्थान रखती है. इस गांव के लोग चाहे कही भी बसे हो वो होली पर अपने गांव ही आते हैं.

अगर गांव का कोई नामी गिरामी व्यक्ति होली पर नहीं आता तो उसकी अर्थी निकाली जाती है. यहां सभी जाति धर्म के लोग भगवती स्थान में मिलजुल कर होली मनाते हैं. जिससे आपस में कोई भेदभाव नहीं रहता. ये घूमोर होली सदियों से चलती आ रही है.

भगवती स्थान पर होता है घूमोर होली का आयोजन
जब तक भगवती स्थान में होली नहीं मनाते तबतक उनकी होली अधूरी मानी जाती है. गांव की विभिन्न गलियों से गुजरकर भगवती स्थान पर घूमोर होली का आयोजन होता है. बाबा लक्ष्मीनाथ की कृपा से यहां का इतिहास है कि घूमोर होली पर आजतक कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है. इसलिए गांव के सभी लोग बाबा लक्ष्मीनाथ के शरणागत रहते हैं.

(मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: Nalanda News: नालंदा में शख्स की गोली मारकर हत्या, होलिका दहन की रात को पसरा मातम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget