एक्सप्लोरर

Road Accident: गया में सड़क हादसा, कंटेनर ने ऑटो में पीछे से मारी टक्कर, एक छात्रा की मौत, 4 लोग घायल

Gaya Road Accident: गया के बाराचट्टी थाना क्षेत्र की घटना है. पुलिस ने कंटेनर के चालक को गिरफ्तार कर लिया है. कंटेनर को जब्त कर लिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

गया: बाराचट्टी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-2 पर सोमवार (9 अक्टूबर) की सुबह सड़क हादसे (Road Accident) में छात्रा की मौत हो गई जबकि ऑटो में बैठे अन्य चार लोग बुरी तरह घायल हो गए. मृतक छात्रा की पहचान सोमिया गांव निवासी 13 वर्षीय छात्रा पूनम कुमारी के रूप में हुई है. छात्रा की मौत कर बाद पूरे गांव में कोहराम मचा है. घटना के बाद कंटेनर के साथ ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों की मदद से ऑटो से घायलों को बाहर निकाला गया और बेहतर इलाज के लिए गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया. हादसे में अरविंद कुमार, रामदेव ठाकुर, रामचंद्र ठाकुर और अजीत कुमार बुरी तरह घायल हुए हैं. अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है. 

ऑटो के पीछे से कंटेनर ने मारी जोरदार टक्कर

बताया जा रहा है कि ऑटो के पीछे से कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण दौड़ पड़े. प्रतिदिन की तरह की छात्राएं कोचिंग जाने के लिए ऑटो पर बैठकर जा रही थीं तभी तेज रफ्तार से आ रही कंटेनर ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी. घटना के बाद कंटेनर चालक ने वाहन के साथ भागने की कोशिश की. हालांकि सूर्य मंडल चेक पोस्ट पर वाहन को पकड़ लिया गया. 

छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

इस पूरे मामले में बाराचट्टी थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की और छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. इस मामले में कंटेनर के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. मौके से कंटेनर को भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.  

ये भी पढ़ें: Hajipur Murder: हाजीपुर में स्कूल संचालक की हत्या, खिड़की से घर में घुसा बदमाश, सिर में गोली मारकर मौत के उतारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40km पैदल यात्रा, लाखों भक्तों की भीड़… समस्तीपुर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष
40km पैदल यात्रा, लाखों भक्तों की भीड़… समस्तीपुर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
'लोकतंत्र में ऐसी घटना...', ममता बनर्जी के काफिले पर हमले को लेकर बोले अखिलेश
'लोकतंत्र में ऐसी घटना...', ममता बनर्जी के काफिले पर हमले को लेकर बोले अखिलेश
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget