एक्सप्लोरर

बिहार: मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन के साइड स्लोप में बड़े-बड़े गड्ढे, प्रोजेक्ट मैनेजर ने कहा- 'चूहों ने…'

Bihar News: इसी साल मार्च में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर स्थित इस पुल के एक लेन का शुभारंभ किया था. इस फोरलेन की कुल लंबाई 44.6 किलोमीटर है.

बिहार में लगातार बारिश हो रही है. कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं. इसी बीच मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन के साइड स्लोप में कई जगह गड्ढे हो गए हैं. बुधवार (13 अगस्त, 2025) को एबीपी न्यूज की टीम मौके पर पहुंची. साइड स्लोप में कई जगह गड्ढे दिखे. इसके कारण कुछ स्थानों पर सड़क में दरार आ गई थी. हालांकि मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है, लेकिन कई जगहों पर साइड स्लोप में गड्ढे दिखे. कई स्थानों पर धंस गए हैं.

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि घटिया सामग्री का इस्तेमाल इसके निर्माण में हुआ है. लोगों ने सड़क निर्माण की क्वालिटी पर सवाल उठाया है. इस दौरान बीएससीपीएल इंफ्रा के प्रोजेक्ट मैनेजर तरुण प्रसाद ने अजीबोगरीब बयान दिया. उनके अनुसार सड़क का यह हाल चूहों ने किया है. 

चूहों ने किया बिल… पानी के बहाव से हुआ गड्ढा

प्रोजेक्ट मैनेजर तरुण प्रसाद ने कहा, "बख्तियारपुर से मोकामा तक चारों ओर पानी है जिसके बीच में फोरलेन सड़क है. साइड स्लोप में डेढ़ मीटर कच्चा सोल्डर दिया गया है. चूहों द्वारा बिल करने के बाद पानी के बहाव से गड्ढे हो गए हैं. उन्होंने कहा कि रिपेयर करा दिया जाएगा."

बीएससीपीएल इंफ्रा के पास रख-रखाव की जिम्मेदारी

बता दें इस साल (2025) मार्च में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर स्थित इस पुल के एक लेन का शुभारंभ किया था. इसके बाद 4 लेन की सड़क आम जनता के लिए खोल दी गई थी. यह फोर लेन का प्रोजेक्ट एनएचएआई का है. रख-रखाव की जिम्मेदारी बीएससीपीएल इंफ्रा कंपनी की है. 

44.6 किलोमीटर है इस फोरलेन की कुल लंबाई

गौरतलब हो कि इसका निर्माण जून 2017 में शुरू हुआ था. इसकी अनुमानित लागत 837 करोड़ रुपये है. इसे 2020 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था. हालांकि भूमि अधिग्रहण में देरी के कारण डेडलाइन मार्च 2023 तक बढ़ गई और लागत बढ़कर लगभग 1,167 करोड़ रुपये हो गई. इस फोरलेन की कुल लंबाई 44.6 किलोमीटर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget