एक्सप्लोरर

Supaul Gang Rape: दो बहनों से गैंगरेप और हत्या मामले में 4 को फांसी, तीन साल बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

8 अक्टूबर 2019 को परिवार के सभी सदस्य दशहरा का मेला घूमने गए थे. तभी बीच रास्ते में ही 4 बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर सभी को बंधक बना लिया और एक नाबालिग सहित दो के साथ गैंगरेप किया.

सुपौल: बिहार के सुपौल जिले में गैंगरेप और हत्या के मामले में चार दोषियों को बुधवार को फांसी की सजा सुनाई गई है. एडीजे 6 पोक्सो न्यायाधीश पाठक आलोक कौशिक ने यह फैसला सुनाया है. साथ ही पीड़िता के परिवार को 18.50 लाख रुपये देने का निर्देश दिया है. कोर्ट के फैसले को पीड़ित परिवार ने न्याय की जीत बताया है. तीन साल पहले 8 अक्टूबर 2019 को दरिंदों ने गैंगरेप और हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था.

एडीजे 6 सह विशेष न्यायाधीश पॉक्सो पाठक आलोक कौशिक की अदालत ने बुधवार को सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन और हत्या के मामले में एक आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है. इस दौरान अदालत में लोगों की भीड़ देखी गई. कोर्ट परिसर में बाहर खड़े लोग भी इस मामले में दोषी को क्या सजा मिली यह जानने को बेताब थे. फांसी की सजा के बाद वहां मौजूद सभी लोग खुश हो गए और इसे न्याय की जीत करार दिया.

ये भी पढ़ें- Saharsa News: मां के श्राद्ध कर्म का कार्ड छपवाकर बाइक से लौट रहा था बेटा, सड़क हादसे में चली गई जान, घर में पसरा मातम

मृतक के परिजन को मिलेगा मुआवजा

मृतका के परिजन को 18 लाख 50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी. यह राशि मृतका के मां-बाप और पति को दी जाएगी. इसके अलावे पीड़ित नाबालिग लड़की को साढ़े आठ लाख रुपये दिए जाएंगे.

घटना के दिन दशहरा का मेला घूमने गया था परिवार

बता दें कि 8 अक्टूबर 2019 को प्रतापपुर का एक परिवार अपने सभी सदस्यों के साथ दशहरा का मेला घूमने गया था. इसी दौरान बीच रास्ते में ही चार बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर सभी को बंधक बना लिया और उनकी पत्नी के साथ गैंगरेप किया. इस दौरान दरिंदों ने एक नाबालिग के साथ भी दुष्कर्म किया. इसका विरोध करने पर अपराधियों ने नाबालिग की विवाहित बड़ी बहन (रेप पीड़िता) को गोली मार दी. इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज के दौरान मौत हो गया. 

स्केच के आधार पर हुई थी गिरफ्तारी

गौरतलब है कि इस मामले की शुरुआती जांच में पुलिस के हाथ खाली थे. इसके बाद पुलिस ने पीड़िता की मदद से अपराधियों के स्केच बनवाए, जिसे जिले के तमाम वाट्सएप ग्रुप में शेयर किया गया. इसके बाद मिले सुराग के आधार पर चारों आरोपियों मो अलीशेर, मो जमाल, मो अयुब और अनमोल यादव को गिरफ्तार किया गया था.

ये भी पढ़ें- Siwan News: रात में फेसबुक लाइव आकर बोला- मेरी हत्या हो जाएगी, भाई बदला जरूर लेना, सुबह मिली युवक की लाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन
MLC Election Voting Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग, श्रावस्ती में हटा BJP का टेंट, लखीसराय में मारपीट
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग, श्रावस्ती में हटा BJP का टेंट, लखीसराय में मारपीट
'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें
'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget