एक्सप्लोरर

पूर्व IPS शिवदीप लांडे ने बनाई पार्टी, नाम- 'हिंद सेना', विधानसभा चुनाव लड़ेंगे 'सिंघम'

Shivdeep Lande: शिवदीप लांडे ने कहा कि कई राजनीतिक दलों ने उन्हें राज्यसभा भेजने, मुख्यमंत्री फेस बनाने और मंत्री बनाने का ऑफर दिया था. उन पार्टियों के ऑफर को स्वीकार न करते हुए एक नई पार्टी बनाई है.

Shivdeep Lande: पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे की एंट्री राजनीति में हो गई है. उनकी पार्टी का नाम 'हिंद सेना' है. इसको लेकर मंगलवार (08 अप्रैल) को पटना में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस मौके पर शिवदीप लांडे ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बिहार में विधानसभा का चुनाव लड़ेगी.

पूर्व आईपीएस ने कहा कि जो भी लोग बिहार को बदलना चाहते हैं या बिहार में बदलाव चाहते हैं उन सबका पार्टी में स्वागत है. बिहार का युवा बदलाव चाहता है. उन्होंने कहा कि कई राजनीतिक दलों ने उन्हें राज्यसभा भेजने, मुख्यमंत्री फेस बनाने और मंत्री बनाने का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने उन पार्टियों के ऑफर को स्वीकार न करते हुए एक नई पार्टी बनाई है.   

'हमारे खून के हर एक कतरे में हिंद है'

पार्टी की घोषणा के अवसर पर शिवदीप लांडे ने कहा कि हमारे खून के हर एक कतरे में हिंद है. इसलिए हमने पार्टी का नाम 'हिंद सेना' रखा है. हमारी पार्टी 'हिंद सेना 'का उद्देश्य धर्म, जाति और वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश को एक साफ-सुथरी व्यवस्था देना है.  

19 सितंबर 2024 को दिया था इस्तीफा

बता दें कि पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे की युवाओं के बीच जबरदस्त लोकप्रियता है. आईपीएस अधिकारी के पद से इस्तीफा देने के बाद वे अब एक नई भूमिका में नजर आएंगे. वे 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. पूर्णिया में आईजी के पद पर रहते हुए उन्होंने 19 सितंबर 2024 को इस्तीफा दिया था. लंबे समय तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया था. तब अटकलें लगाई जा रही थी वो इस्तीफा वापस ले लेंगे.

117 दिनों के बाद शिवदीप का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया. 13 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा मंजूर किया. 17 जनवरी को इसको लेकर गृह विभाग की ओर अधिसूचना जारी की गई. शिवदीप लांडे महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. उनका पूरा नाम शिवदीप वामनराव लांडे है.

यह भी पढ़ें: BJP के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के गार्ड ने की आत्महत्या, खुद को गोली से उड़ाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget