एक्सप्लोरर

Bihar News: BJP के पूर्व मंत्री ने सांसद सुशील सिंह के खिलाफ ठोकी ताल, कहा- 'लोकसभा चुनाव में हराकर मानेंगे'

Lok Sabha elections 2024: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री ने अपनी ही पार्टी के सांसद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पूर्व मंत्री सांसद से बदला लेने की बात कह रहे हैं. जानिए पूरा मामला.

औरंगाबाद: भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व सहकारिता मंत्री सह सदर के पूर्व विधायक रामाधार सिंह एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं. शनिवार (14 अक्टूबर) को उन्होंने औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह पर सीधा हमला बोला. रामाधार सिंह ने कहा कि बीजेपी सांसद सुशील सिंह ने उन्हें हराने का काम किया था. उसी तरह से 2024 के लोकसभा चुनाव में वे भी उन्हें हराने का काम करेंगे.

पार्टी विरोधी काम के सवाल पर पूर्व सहकारिता मंत्री ने कहा कि जब सांसद ने विरोधी काम किया तो बीजेपी ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की तो मुझ पर क्यों कार्रवाई करेगी? पूर्व सहकारिता मंत्री की ओर से दिए गए इस बयान के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. 

सांसद सुशील सिंह पर लगाए आरोप

रामाधार सिंह ने कहा कि सांसद ने औरंगाबाद में चुनाव के अंतिम दिन पैसा बंटवाकर मुझे दो हजार वोट से हरवाया. वहीं गया के गुरूआ विधानसभा से दूसरा उम्मीदवार को खड़ा कर राजीव रंजन को हरवाया. ऐसी स्थिति में यदि लोकसभा चुनाव में उन्हें उम्मीदवारी मिलती है तो मैं उनके विरोध में काम करूंगा.

रामाधार सिंह कैसे बने बड़े लीडर

पूर्व सहकारिता मंत्री रामाधार सिंह का सांसद के घर से काफी बेहतर संबंध रहे थे. उन्हें सांसद सुशील सिंह के पिता पूर्व सांसद राम नरेश सिंह उर्फ लूटन बाबू अपना बड़ा पुत्र मानते थे. रामाधार सिंह भी सांसद के तीन भाइयों को अपना छोटा भाई मानते थे और किसी भी विषम परिस्थिति में पहले अपनी कुर्बानी देने तक को तैयार थे, लेकिन जब पूर्व सांसद लूटन बाबू राजनीति में सुशील सिंह को आगे करना शुरू किया तो इनके संबंध बिगड़ने लगे. रामधारी सिंह ने अपना अलग रास्ता अख्तियार कर भारतीय जनता पार्टी का झंडा जिले में बुलंद किया और इस पार्टी के बड़े लीडर बन गए. 

पूर्व मंत्री और सांसद में 36 का आंकड़ा

हालांकि बीजेपी उम्मीदवार सुशील सिंह ने चुनाव जीता लेकिन दोनों एक दूसरे के विरोधी होकर एक ही दल में अपनी-अपनी राजनीति शुरू की. तब से लेकर आज तक पूर्व सहकारिता मंत्री जब भी मौका मिलता सांसद का विरोध करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते. पिछले एक साल से पूर्व सहकारिता मंत्री रामाधार सिंह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे, लेकिन इलाज से ठीक होने के बाद औरंगाबाद लौटने के बाद एक बार फिर हमलावर हो गए हैं.

ये भी पढ़ें: Caste Survey Politics: JDU ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति पर उठाए सवाल, कहा- वो छिपा रहे हैं अपनी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में शराबबंदी हटाने के लिए…', BJP के मंत्री का बड़ा बयान
'बिहार में शराबबंदी हटाने के लिए…', BJP के मंत्री का बड़ा बयान
नालंदा में प्रशासन vs डॉक्टर: 41 चिकित्सकों के वेतन पर रोक, बायोमैट्रिक हाजिरी पर बढ़ा विवाद
नालंदा में प्रशासन vs डॉक्टर: 41 चिकित्सकों के वेतन पर रोक, बायोमैट्रिक हाजिरी पर बढ़ा विवाद
प्रशांत किशोर ने जनता का दिल तोड़ दिया, शिक्षा मंत्री ने ऐसा क्यों कहा?
प्रशांत किशोर ने जनता का दिल तोड़ दिया, शिक्षा मंत्री ने ऐसा क्यों कहा?
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget