एक्सप्लोरर

बाढ़ आने के 3 दिनों बाद राहत सामग्री बांटने पहुंचे विधायक जी का लोगों ने किया विरोध

गोपालगंज के कई गांव के लोग बाढ़ की त्रासदी झेल रहे हैं. प्रशासनिक स्तर से उनकी कोई मदद नहीं की जा रही है. ऐसे में जब 3 दिन बाद आरजेडी विधायक राहत सामग्री बांटने पहुंचे तो उन्हें लोगों का गुस्सा झेलना पड़ा.

गोपालगंज: जिले में गंडक नदी की वजह से आई बाढ़ की त्रासदी झेल रहे पीड़ितों के बीच 96 घंटे बीत जाने के बाद चूड़ा-गुड़ बांटने पहुंचे आरजेडी विधायक मो. नेमतुल्लाह को बड़ी फजीहत झेलनी पड़ी. बाढ़ पीड़ितों ने विधायक के खिलाफ न सिर्फ नारेबाजी की, बल्कि चूड़ा-गुड़ लेने से भी इंकार कर दिया. विधायक के खिलाफ आक्रोशित बाढ़ पीड़ितों की नारेबाजी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

दरअसल, बरौली विधानसभा में मांझा और बरौली प्रखंड के 152 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं. रतनसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों ने शरण लिया है. यहां प्रशासन की ओर से किसी तरह की सरकारी सुविधा नहीं मिली है. ऐसे में गुरुवार जब आरजेडी विधायक इन बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री के रूप में चूड़ा-गुड़ बांटने पहुंचे तो बाढ़ पीड़ितों ने राहत सामग्री लेने से इंकार कर दिया.

वायरल वीडियो में लोगों के आक्रोश के कारण विधायक और उनके लोग राहत सामग्री लेने की बात बार-बार कहते दिख रहे हैं. लेकिन बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि विधायक चार दिनों बाद चूड़ा-मीठा लेकर आए, हमें नहीं चाहिए. वो अपनी राहत सामग्री लेकर जाएं लोगों के आक्रोश के कारण विधायक को बैरंग लौटना पड़ा.

वहीं, एक और वीडियो मिर्जापुर की बाढ़ पीड़ित महिला का सामने आया है, जिसमें पीड़ित महिला विधायक के नाम पर भड़क उठती है. महिला ने कहा कि वोट तो उनको ही दिया. अब वे गांव में आ जाएं. उनकों यहां से भगा देंगे. महिला नाराजगी जताते हुए कहती है कि विधायक का नाम मत लीजिए खून खौल जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
Embed widget