एक्सप्लोरर

Bihar Flood: नदियों में जलस्तर बढ़ने से कटिहार में बाढ़, कई पंचायत में शुद्ध पानी तक के लिए तरस रहे हैं लोग

Katihar News: मोहना चांदपुर पंचायत में बाढ़ से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है. यहां तेजी से बाढ़ का पानी बढ़ते देख लोग अपने घर को छोड़कर ऊंचे स्थान पर जाने को मजबूर हैं.

Bihar Flood: बिहार के कटिहार जिला अंतर्गत बरारी प्रखंड क्षेत्र के मोहना चांदपुर पंचायत में बाढ़ का पानी घुस गया है. इससे पूरी तरह से लोगों की जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गई है. मोहना चांदपुर पंचायत की स्थिति दशकों से एक जैसी ही है. प्रत्येक साल इस पंचायत में बाढ़ का पानी आता है. इस साल भयावह स्थिति नजर आ रही है. कारी, कोसी और गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने के कारण मोहना चांदपुर पंचायत के आठ नंबर वार्ड से लेकर 17 नंबर वार्ड तक सब कुछ जलमग्न हो गया है. वहीं, बाढ़ की समस्या से यहां के लोग शुद्ध पानी के लिए भी तरस रहे हैं.

बाढ़ की समस्या से प्रशासन बेसुध 

स्थानीय लोगों ने बताया कि अभी तक शासन प्रशासन की तरफ से किसी भी प्रकार की सहायता मुहैया नहीं कराई गई है. अभी कोई भी पदाधिकारी देखने तक नहीं पहुंचे हैं. ना तो सरकारी नाव मिली है और ना ही कोई डॉक्टर आए हैं जिस कारण पीड़ित लोगों को इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है. चापाकल और सरकारी नल भी जलमग्न हो चुका है जिससे लोगों को शुद्ध पेयजल तक नहीं मिल पा रहा है. इन कठिनाइयों में पीड़ित परिवारों ने जिला प्रशासन से सरकारी नाव और शुद्ध पेयजल की गुहार लगाई है. वहीं, तेजी से बाढ़ का पानी बढ़ते देख लोग अपने घर को छोड़कर ऊंचे स्थान पर जाने को मजबूर हैं.

उत्तर बिहार में बाढ़ की स्थिति

बता दें कि मानसून में बारिश की वजह से उत्तर बिहार में बाढ़ की स्थिति हर साल हो जाती है. इस साल नेपाल में भारी बारिश की वजह से कोसी, कमला नदी, सोन, गंडक सहित कई नदियां पानी से लबालब है. इससे कई जिला बाढ़ प्रभावित हो गया है. दरभंगा, कटिहार, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सहरसा, सुपौल और गोपालगंज सहित कई जिला में बाढ़ का पानी घुस गया है. इस दौरान लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: शराब कांड में जेल गए JDU नेता को बीस सूत्री समिति में मनोनयन, जहानाबाद में मचा सियासी बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार का फोकस बिहार, JDU सांसदों को दिया बड़ा टास्क
नीतीश कुमार का फोकस बिहार, JDU सांसदों को दिया बड़ा टास्क
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
'बिहार में शराबबंदी हटाने के लिए…', BJP के मंत्री का बड़ा बयान
'बिहार में शराबबंदी हटाने के लिए…', BJP के मंत्री का बड़ा बयान
नालंदा में प्रशासन vs डॉक्टर: 41 चिकित्सकों के वेतन पर रोक, बायोमैट्रिक हाजिरी पर बढ़ा विवाद
नालंदा में प्रशासन vs डॉक्टर: 41 चिकित्सकों के वेतन पर रोक, बायोमैट्रिक हाजिरी पर बढ़ा विवाद

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget