एक्सप्लोरर

Bihar News: मधुबनी में नहाने के दौरान तालाब में पांच बच्चियां डूबीं, तीन की हुई मौत, दो का चल रहा है इलाज  

Madhubani News: मामला पंडौल थाना क्षेत्र का है. मृतकों की पहचान खरौआ गांव निवासी 12 वर्षीय साबरीन परवीन, 10 वर्षीय गुलफशा परवीन और सलेमपुर गांव निवासी रिफत प्रवीण के रूप में हुई है.

मधुबनी: जिले के पंडौल थाना क्षेत्र के भिट्टी सलेमपुर गांव में रविवार को तालाब में नहाने गई पांच बच्चियां डूब (Madhubani News) गईं. पांचों बच्चियां गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगी थी. इस घटना में तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो बच्ची को लोगों ने सही सलामत पानी से बाहर निकाल लिया. इस घटना में एक ही परिवार के दो बच्चियां थीं, जो कि खरौआ गांव निवासी के रूप में पहचान हुई है. दोनों लड़की अपने ननिहाल आई हुई थी.

ग्रामीणों की मदद से सभी को निकाला गया

स्थानीय ग्रामीण के अनुसार रविवार को पंडौल थाना क्षेत्र के भिट्टी सलेमपुर गांव में स्थित तालाब में नहाने के लिए पांच बच्चियां गई थीं. पांचों गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगीं. डूबते देख एक बच्ची जोर-जोर से चिल्लाने लगी. बच्ची की आवाज सुनकर ग्रामीण उस ओर दौड़े और डूबती बच्चियों को पानी से बाहर निकाला. ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, लेकिन इस दौरान तीन बच्चियों की मौत हो गई. वहीं, एक बच्ची को इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बच्ची की नाजुक स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. बच्ची के परिजन बच्ची को लेकर मधुबनी मेडिकल अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है. इलाजरत बच्ची का नाम खुशी परवीन है, जो सलमपुर गांव निवासी है.

मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पानी में डूबने तीन बच्चियों की मौत के बाद इलाके में मातम छा गया. घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. वहीं, मृतक बच्चियों की पहचान खरौआ गांव निवासी 12 वर्षीय साबरीन परवीन और 10 वर्षीय गुलफशा परवीन पिता मोहम्मद फैयाज के रूप में हुई हैं. वहीं, तीसरी बच्ची की पहचान रिफत प्रवीण सलेमपुर गांव निवासी के रूप में हुई है. घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया. 

ये भी पढ़ें: Emergency 1975: आपातकाल की बरसी पर सुशील मोदी ने लालू-नीतीश को जमकर सुनाया, मनीष कश्यप का लिया नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget