एक्सप्लोरर

बिहार: सालों से कटिहार में रहे थे पांच अफगानी नागरिक, पुलिस ने कई अहम कागजात किए जब्त

पुलिस ने गिरफ्तार विदेशी नागरिकों के पास से पांच लाख दो हजार नगद रुपये, तीन पासपोर्ट, पंद्रह मोबाइल, तीन एटीएम, पांच पैन कार्ड, चार आधार कार्ड, चार मोटरसाईकिल, आवासीय प्रमाण पत्र, कई क्लोन कार्ड और एक करोड़ रुपये के लेनदेन का कागजात बरामद किया है.

कटिहार: बिहार के कटिहार जिले से मंगलवार को आईबी, सीआईडी और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पांच अफगानी नागरिक को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी अनुसार पांचों नागरिक बीते 15 सालों से कटिहार में रहकर हवाला का कारोबार करते आ रहे थे. लेकिन मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कटिहार नगर थाना के चौधरी मोहल्ले से उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पुलिस ने गिरफ्तार विदेशी नागरिकों के पास से पांच लाख दो हजार नगद रुपये, तीन पासपोर्ट, पंद्रह मोबाइल, तीन एटीएम, पांच पैन कार्ड, चार आधार कार्ड, चार मोटरसाईकिल, आवासीय प्रमाण पत्र, कई क्लोन कार्ड और एक करोड़ रुपये के लेनदेन का कागजात बरामद किया है.

इस मामले में मकान मालिक सहित छह के विरुद्ध कटिहार नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है. इस पूरे मामले की जाँच आईबी, स्पेशल ब्रांच और कटिहार नगर थाने की पुलिस कर रही है. मिली जानकारी अनुसार सभी विदेशी नागरिक पंद्रह-बीस वर्षों से चौधरी मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहे थे.

कटिहार विशेष शाखा कार्यालय से नगर थाने को सूचना मिली कि एक अफगान नागरिक गुलाम मोहम्मद पिता गुलाम नबी साकिन शारन राज्य पकटीका देश अफगानिस्तान संदिग्ध हालत में चौधरी मोहल्ले में रह रहा है. सूचना पर पुलिस ने अफगानी नागरिक को पकड़ लिया.

पूछताछ के क्रम में यह बात सामने आयी कि वह टूरिस्ट वीजा के आधार पर वर्ष 2015 में अफगानिस्तान से भारत आया था. अफगानी नागरिक की निशानदेही पर अफगान के मोहम्मद राजा खान, अलमर खान, फजल मोहम्मद और कमरान को गिरफ्तार गया है. पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि ये सभी चौधरी मोहल्ला में मोहम्मद मोनाजिर के घर में किराए पर रह रहे थे. यहाँ रहकर ये लोग बराबर संयुक्त अरब अमीरात, अफगानिस्तान, पकिस्तान आदि जगहों पर आते-जाते रहे हैं.

उन्होंने बताया कि इनलोगों द्वारा अपना नाम और पता बदलकर फर्जी आधार कार्ड, फर्जी पहचान पत्र, फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, हवाला के जरिये पैसों का कारोबार, गुप्त सूचना का आदान प्रदान, खुफिया सम्बन्धी कार्य आदि किया जाता है.

यह भी पढ़ें -

बिहार के पुलिसकर्मी शराब नहीं पीने की खाएंगे कसम, CM नीतीश कुमार ने दिए निर्देश शहाबुद्दीन को जेल पहुंचाने वाले चंदा बाबू का निधन, 16 तारीख पूरे परिवार के लिए साबित हुई खतरनाक
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget