एक्सप्लोरर

Nawada Firing: नवादा में रेलवे रैक प्वाइंट पर रंगदारी को लेकर दो गुटों में हुई अंधाधुंध फायरिंग, तीन जख्मी, इलाके में दहशत

Bihar News: मामला वारिसलीगंज थाना क्षेत्र का है. फायरिंग की घटना में गोली से हुए जख्मी में बलवापर गांव निवासी सुभाष कुमार, नीतीश कुमार और संटू राउत शामिल है.

नवादा: जिले के वारिसलीगंज स्थित रेलवे रैक पर शुक्रवार की शाम  रंगदारी को लेकर दो गुटों में गोलीबारी (Nawada Firing) की गई है, जिसमें बलवापर गांव निवासी विजय यादव के पुत्र सुभाष कुमार और संजय यादव के पुत्र नीतीश कुमार को गोली लगी है. दोनों जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं दूसरे गुट के स्व. मिथिलेष राउत के पुत्र संटू राउत को गोली लगी है. घटना के पीछे की वजह रंगदारी की मांग बताई जा रही है. इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया है.

रंगदारी को लेकर सुबह में हुई थी मारपीट

घायलों के साथ अस्पताल पहुंचे लोगों ने बताया कि शाम में अचानक कुछ लोग फायरिंग करने लगे. इस गोलीबारी में दोनों गुटों को गोली लगी है. गौरतलब है कि सुबह में रेलवे रैक प्वाईंट के कर्मी मालगोदाम निवासी दिनेश कुमार सरदार के साथ मारपीट की गई थी. इससे वह जख्मी हो गए थे. घायल दिनेश ने बताया था कि एक नंबर गोदाम के पास पांच लोगों ने रंगदारी की मांग को लेकर उनसे  मारपीट की है, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया. कहा जा रहा है कि इसको लेकर शाम में दोनों गुटों में गोलीबारी हुई है.

पुलिस गोलीबारी की घटना से कर रही है इनकार

गोलीबारी की घटना के बाद गांव के अधिकांश घरों के दरवाजे और खिड़की बंद हो गए. सभी लोगों में दहशत व्याप्त है. सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है. हालांकि पुलिस गोलीबारी की घटना से इनकार कर रही है. गौरतलब है कि रेलवे रैक प्वाईंट पर रंगदारी की मांग को लेकर गोलीबारी होती रही है. वहीं, सदर अस्पताल के डॉ. मनोज कुमार के द्वारा बताया गया कि तीन लोगों को गोली लगी है. तीनों व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.

इस पूरे मामले पर वारिसलीगंज के थाना प्रभारी आशीष कुमार मिश्रा ने कहा है कि तीन लोगों की गोली लगने की बात सामने आई है. मामला की जांच की जा रही है. घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है.

ये भी पढ़ें: Bihar Crime: मोतिहारी में जेडीयू उपाध्यक्ष के भाई का शव फंदे से लटकता हुआ मिला, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget