एक्सप्लोरर

Muzaffarpur Boiler Blast: ब्लास्ट मामले में सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, जांच के लिए SIT का किया जाएगा गठन

एसएसपी ने बताया कि आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है. साथ ही मामले में एसआईटी का गठन कर जांच कराई जाएगी.

Muzaffarpur Boiler Blast: प्रदेश के मुजफ्फरपुर जिला के बेला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-टू स्थित नूडल फैक्ट्री में सोमवार को ब्लास्ट मामले में सात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है. इनमें फैक्ट्री के मालिक विकास मोदी, उनके पार्टनर, मैनेजर और बॉयलर के ऑपरेटर शामिल हैं. एफआईआर दर्ज होने के बाद पूरे मामले में पुलिसिया कार्रवाई तेज हो गई है. एसएसपी जयंत कांत ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में जांच और भी तेज होगी. वहीं, इन सातों के अलावा जो भी अन्य आरोपी होंगे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

सात मजदूरों की हो गई है मौत

उन्होंने बताया कि आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है. साथ ही मामले में एसआईटी का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी और जांच कराई जाएगी. मालूम हो कि प्रदेश के मुजफ्फरपुर जिला के बेला औद्योगिक क्षेत्र में रविवार के अहले सुबह नूडल्स फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से सात मजदूरों की मौत गई है. जबकि हादसे में घायल सात मजदूरों का एसकेएमसीएच में इलाज चल रहा है.

Samaj Sudhar Abhiyan: शराबियों की बिहार में नो एंट्री, CM नीतीश ने भरे मंच से कहा- मत आइये, यहां दारू पीने की इजाजत नहीं देंगे

ऐसे में प्रदेश के श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा (Jivesh Mishra) हादसे में घायल हुए मजदूरों से मिलने अस्पताल पहुंचे. यहां उन्होंने इलाजरत सभी मजदूरों से उनका हाल जाना. साथ ही पीड़ित परिजनों से मिलकर मामले में कड़ी कार्रवाई कर दोषियों को सजा दिलाने का आश्वासन दिया. 

दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

इस दौरान श्रम संसाधन मंत्री ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला ऑपरेशनल फॉल्ट का बताया जा रहा है, जिसके कारण ब्लास्ट हुई है. लेकिन ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि असल में मामला क्या है. जांच के आदेश दिए गए हैं. इस मामले में जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उस पर कार्रवाई होगी. घटना को लेकर सरकार द्वारा भी कार्रवाई जा रही है. अब जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन पर सख्त कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें -

Muzaffarpur blast: घायलों का हाल जानने पहुंचे मंत्री जीवेश मिश्रा, पीड़ित परिजनों को दिया ये आश्वासन

Bihar News: BJP कार्यालय का घेराव कर रहे पंचायत वार्ड सचिव पर लाठीचार्ज, गुस्साए सचिवों ने किया पथराव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget