एक्सप्लोरर

Watch: मोतिहारी में RJD के अतिपिछड़ा सम्मेलन में जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में हुई मारपीट और खूब चले लात घूसे

RJD News: मोतिहारी के बापू सभागार में आरजेडी के कार्यक्रम पूर्व लोकसभा एवं विधानसभा प्रत्याशी विनोद श्रीवास्तव के लिए मंच पर कुर्सी नहीं लगाई गई थी. इसको लेकर जमकर हंगामा हुआ.

मोतिहारी: शहर के गांधी ऑडिटोरियम के बापू सभागार में आरजेडी (RJD) के अति पिछड़ा सम्मेलन कार्यक्रम में गुरुवार को जमकर लात घूसे चले, जहां आरजेडी कोटे के मंत्री से लेकर पार्टी पदाधिकारियों का जमघट लगा हुआ था. इस दौरान आरजेडी के दो गुटों में मारपीट शुरू हो गई. पूर्वी चंपारण के आरजेडी के जिलाध्यक्ष मनोज यादव मंच से फिल्मी स्टाइल में कूदकर दूसरे दल के लोगों की पिटाई शुरू कर दी. इसके बाद बात इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लात घुसे चलना शुरू हो गया. वहीं, मारपीट की घटना से बापू सभागार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, जिसको देखते हुए मंत्री श्याम रजक को हस्तक्षेप करना पड़ा.

दो नेताओं के समर्थक आपस में भिड़े

मोतिहारी के गांधी ऑडिटोरियम के बापू सभागार में आरजेडी के अति पिछड़ा सम्मेलन को लेकर सभी पार्टी पदाधिकारी व पार्टी कोटा के मंत्री सभागार में शिरकत कर ही रहे थे कि इस दौरान सम्मेलन में जमकर हंगामा व मारपीट शुरू हो गई. जिले के दो नेताओं के समर्थक आपस में मारपीट शुरू कर दिए. स्थिति बेकाबू होते चला गया. इस बीच एक गुट ने दूसरे गुट के समर्थकों की धुनाई कर दी. मिली जानकारी के अनुसार मंच पर लगे कुर्सी को लेकर विवाद हुआ. मंच पर एक नेता को बैठने को लेकर विवाद शुरू हुआ. 

मंच पर कुर्सी नहीं देख भड़के कार्यकर्ता

बताया जा रहा है कि पूर्व लोकसभा एवं विधानसभा प्रत्याशी विनोद श्रीवास्तव के लिए मंच पर कुर्सी नहीं लगाई गई थी. कार्यक्रम में समर्थक समेत आरजेडी नेता पहुंचे, कुर्सी मंच पर नहीं देख पहले नारेबाजी की फिर मारपीट की घटना होने होने लगी. कार्यक्रम में हल्ला हंगामा देख कल्याणपुर के विधायक और जिलाध्यक्ष मनोज यादव गुस्से में आकर मंच से सभा मे बैठे लोगों की तरफ कूदे और दूसरे दल के द्वारा हल्ला कर रहे लोगों को शांत कराने की असफल प्रयास के बाद पिटाई शुरू कर दी. इसके बाद मामला और बढ़ गया मारपीट दोनों तरफ से शुरू हो गई.

पार्टी के कई नेता रहे मौजूद

आरजेडी के अतिपिछड़ा सम्मेलन में मंत्री व पदाधिकारी के सामने जमकर मारपीट हुई. लालू प्रसाद के करीबी आरजेडी नेता और विधायक सह जिलाध्यक्ष  के बीच मारपीट हुई. वहीं, इस कार्यक्रम में आरजेडी के वरिष्ठ व मंत्री नेता श्याम रजक, रीता देवी, इसराइल मंसूरी, अनिता भारती, श्याम रजक, शमीम अहमद, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सहनी समेत राज्य से आए कई वरिष्ट नेता मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: Bihar: 'RSS की उपज और हत्यारों की पार्टी है BJP, बस एक ठाकुर को जानता हूं... वृंदावन वाले', बोले तेज प्रताप यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget