एक्सप्लोरर

फर्जी कॉल से पुलिस अधिकारियों के बीच गलतफहमी की दीवार खड़ी करने की नाकाम कोशिश, साइबर अपराधी गिरफ्तार

जमुई एसपी और झाझा थानाध्यक्ष के बीच फर्जी कॉल से गलतफहमी की दीवार खड़ी करने की नाकाम कोशिश की गई. संयोग से कथित एसपी से अपशब्द सुनने के बावजूद झाझा थानाध्यक्ष ने एसपी से बात की तब असली मामला सामने आया.

जमुई: वैसे तो मोबाइल ऐप सुविधा के लिए होता है लेकिन एक मोबाइल ऐप के फीचर ने बिहार की जमुई पुलिस को परेशान कर दिया. जमुई एसपी और झाझा थानाध्यक्ष के बीच फर्जी कॉल से गलतफहमी की दीवार खड़ी करने की नाकाम कोशिश की गई. संयोग से कथित एसपी से अपशब्द सुनने के बावजूद झाझा थानाध्यक्ष ने एसपी से बात की तब असली मामला सामने आया. इस पूरे मामले का पुलिस ने समय रहते पर्दाफाश कर दिया.

पूरे मामले में शादी टूटने से नाराज युवक की करनी सामने आई है. जानकारी देते हुए जमुई एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि 20 जुलाई को झाझा थाना के सरकारी मोबाइल नंबर से थाना के ही सरकारी मोबाइल नंबर पर कॉल आया. कॉल रिसीव करने पर अनाप-शनाप और गाली-गलौज करने लगा और फर्जी खबर देने लगा. आवाज की पहचान करने पर पता चला किसी पुलिस पदाधिकारी का फोन नहीं है.

इस संबंध में वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए पता चला की कॉल करने वाला साइबर अपराधी है. उक्त साइबर अपराधी के जरिए बताया गया की झाझा थाना के खलासी मुहल्ले में एक लड़की को थाने में बंद कर दीजिए. यही मेरा डिमांड है. साइबर अपराधी के जरिए इंटरनेट कॉल एवं अन्य ऐप के जरिऐ लड़की वालों, पत्रकार और अन्य को तंग किया जा रहा था.

साइबर अपराधी का पता लगाकर गिरफ्तारी के लिए एक विषेश टीम बनाई गई. जांच के क्रम में पता चला की झाझा थाना क्षेत्र के खलासी मोहल्ले की एक लड़की की शादी अररिया जिले के अशरफ अली के साथ तय हुई थी लेकिन लड़के का आचरण पता लगने पर लड़की वालों ने शादी रद्द करवा दी. पुलिस की विषेश टीम के द्वारा टेक्निकल सर्विलांस एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए उक्त साइबर अपराधी को अररिया से गिरफ्तार कर लिया गया.

यह भी पढ़ें: बिहार में 1 से 10वीं तक की कक्षाओं के लिए अगस्त के दूसरे हफ्ते से खुलेंगे स्कूल- शिक्षा मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी केस: पहली गिरफ्तारी पर मां ने कहा- 'खुशी मिली, लेकिन…'
भरत तिवारी केस: पहली गिरफ्तारी पर मां ने कहा- 'खुशी मिली, लेकिन…'
भरत तिवारी एनकाउंटर से STF जवान की गिरफ्तारी तक... जानें पूरी टाइमलाइन
भरत तिवारी एनकाउंटर से STF जवान की गिरफ्तारी तक... जानें पूरी टाइमलाइन
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget