एक्सप्लोरर

Exclusive: सभी 243 सीटों पर लड़ेगी पुष्पम प्रिया चौधरी की पार्टी, खुद कहां से लड़ेंगी चुनाव? जानिए

Bihar Assembly Election 2025: पुष्पम प्रिया चौधरी 2020 के विधानसभा चुनाव में बिस्फी और बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ी थीं. हालांकि दोनों जगह से हार हो गई थी. इस बार एक सीट से लड़ेंगी.

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में नाकामयाब होने के बाद अब पुष्पम प्रिया चौधरी 2025 की तैयारी में जुट गई हैं. 'द प्लुरल्स पार्टी' इस बार बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. चुनाव के लिए सिंबल भी मिल चुका है. 2020 में उनकी पार्टी को सिंबल में शतरंज मिला था तो इस बार सीटी मिला है. 

50 प्रतिशत सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कुमार कन्हैया ने एबीपी बिहार को बताया कि आज (शनिवार) पुष्पम प्रिया एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर वे अपनी बात रखेंगी. उन्होंने बताया कि पार्टी इस बार सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. पुष्पम प्रिया ने इस बार के चुनाव के लिए नया फॉर्मूला बनाया है कि 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी. 

पिछली बार पार्टी 148 सीटों पर लड़ी थी. उन्होंने बताया कि पिछली बार भी सभी 243 सीटों पर प्रत्याशी उतारे गए थे लेकिन अन्य सीटों पर नामांकन रद्द हो गया था. कन्हैया कुमार ने बताया कि अभी कई सीटों पर हमारी पूरी तैयारी है. हमारे कार्यकर्ता क्षेत्र में घूम रहे हैं. कई सीटों पर प्रत्याशी का चयन भी हो चुका है. 

दरभंगा टाउन से चुनाव लड़ेंगी पुष्पम प्रिया

पुष्पम प्रिया चौधरी की बात की जाए तो 2020 के विधानसभा चुनाव में वे बिस्फी और बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ी थीं. हालांकि दोनों जगह से हार हो गई थी. इस बार सिर्फ एक सीट दरभंगा टाउन से चुनाव लड़ेंगी. ये उनका गृह क्षेत्र भी है. 

प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि पिछली बार बांकीपुर से पुष्पम प्रिया को करीब 10 हजार वोट मिले थे, लेकिन सबसे बड़ी बात थी कि पिछली बार कोरोना था. बहुत कम समय था. तैयारी ढंग से नहीं हो पाई थी. इस बार पूरी तैयारी है. कई सीट पर जीत का दावा किया. 

कन्हैया कुमार ने कहा कि हमारे नेता युवा हैं. हालांकि प्रशांत किशोर युवाओं की बात कर रहे हैं, लेकिन वह जो भी मुद्दा उठा रहे हैं पुष्पम प्रिया के ही मुद्दों को आगे कर रहे हैं. पुष्पम प्रिया ने चुनाव मैदान में जाकर कहा था कि आप मेरे लिए वोट नहीं दीजिए… आप अपने बच्चों के लिए वोट दीजिए. आज प्रशांत किशोर यही बात जगह-जगह जाकर बोल रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस बार बांकीपुर विधानसभा से वो खुद लड़ेंगे और पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपी किशन कुम्हरार विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget