एक्सप्लोरर

Mahavir Mandir Patna: महावीर मंदिर के आचार्य भगवान से कर रहे कड़ाके की ठंड करने की विनती, जानें क्या है वजह

किशोर कुणाल ने कहा कि अभी तक सरकार की ओर से नए साल को लेकर कोई नया निर्देश नहीं आया है. ऐसे में हम भगवान से विनती करते हैं कि एक जनवरी को ज्यादा ठंड हो, ताकि मंदिर में कम लोग आए.

Mahavir Mandir Patna: कोरोना वायरस (Corona Virus) के नए वैरिएंट ऑमिक्रॉन (Omicron) को देखते हुए देश भर में अलर्ट जारी कर दिया गया है. इधर, बिहार में भी सख्ती बढ़ा दी गई है. इसी बीच राजधानी पटना स्थित महावीर मंदिर में पूजा करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कई गाइडलाइंस जारी किए गए हैं. भगवान महावीर के दर्शन-पूजन के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से ये निर्देश जारी किया गया है कि मंदिर में बिना मास्क पहने प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण यह कदम उठाया गया है.

आरती के समय ना आएं मंदिर

महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि मास्क पहनकर मंदिर आने की व्यवस्था कोरोना की पहली लहर से ही जारी है. लेकिन कोरोना के नए मामलों को देखते हुए इसे फिर से अनिवार्य कर दिया गया है. उन्होंने मंदिर में आने वाले भक्तों से सामाजिक दूरी बनाकर दर्शन-पूजन करने की अपील की है. उन्होंने बताया कि सुबह 10 से 1 बजे तक मंदिर में भक्तों की संख्या ज्यादा रहती है. प्रतिदिन सुबह 11 बजे होने वाली आरती में बड़ी संख्या में  भक्त आते हैं. इसको ध्यान में रखते हुए इस अवधि में भक्तों को मंदिर आने से परहेज करने की अपील की गई है.

Nal Jal Yojna: नल जल योजना में गड़बड़ी की शिकायत अब करें ऑनलाइन, मंत्री ने लॉन्च किया ई-निश्चय पोर्टल

आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि ऐसा देखने में आता है कि कई लोग बेवजह समय व्यतीत करने या किसी अन्य व्यक्तिगत कारणों से मंदिर परिसर में घंटों बैठे रहते हैं. ऐसे लोगों से अपील की गई है कि वे ऐसा ना करें. इसके साथ ही सख्ती भी बरतने की तैयारी की गई है, ताकि मंदिर में दर्शन-पूजन करने के लिए ही श्रद्धालु आएं और उसके बाद यथाशीघ्र मंदिर से चले जाएं. इससे मंदिर परिसर में भीड़ जमा नहीं होगी और सबको सुविधा होगी.

नए साल की तैयारी को लेकर कही ये बात

उन्होंने बताया कि मंदिर के प्रवेश द्वार, नैवेद्यम काउंटर और अन्य स्थानों पर सैनिटाइजर की व्यवस्था भी की गई है. इसके साथ ही नए साल के पहले दिन उमड़ने वाली भीड़ के बाबत सुरक्षा व्यवस्था की गई है. स्थिति नियंत्रण में रहे इसलिए विशेष पुलिस बल की तैनाती करने की तैयारी की जा रही है. किशोर कुणाल ने कहा कि अभी तक सरकार की ओर से कोई नया निर्देश नहीं आया है. ऐसे में हम भगवान से विनती करते हैं कि एक जनवरी को ज्यादा ठंड हो, ताकि मंदिर में कम लोग आए.

यह भी पढ़ें -

Omicron In Bihar: ऑमिक्रॉन के खतरे के बीच बिहार में लगेगा नाइट कर्फ्यू! पढ़ें- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्या कहा

बिहार में चूहों का नया 'कारनामा', दारू और बांध के बाद अब X-Ray मशीन को किया टारगेट, जानें क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा चुनाव: तेजस्वी यादव के प्लान पर फिरेगा पानी! RJD को झटका देने वाली खबर आई
राज्यसभा चुनाव: तेजस्वी यादव के प्लान पर फिरेगा पानी! RJD को झटका देने वाली खबर आई
'नीतीश कुमार कहीं नहीं जा रहे', राज्यसभा के नामांकन के बाद सम्राट चौधरी ने ऐसा क्यों कहा?
'नीतीश कुमार कहीं नहीं जा रहे', राज्यसभा के नामांकन के बाद सम्राट चौधरी ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर BJP का बड़ा बयान, बताया कैसे तय होगा नाम
बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर BJP का बड़ा बयान, बताया कैसे तय होगा नाम
'समृद्धि यात्रा नहीं, विदाई यात्रा कहिए चाचा जी...', नीतीश कुमार पर बरसीं लालू की बेटी रोहिणी
'समृद्धि यात्रा नहीं, विदाई यात्रा कहिए चाचा जी...', नीतीश कुमार पर बरसीं लालू की बेटी रोहिणी

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे, 'पार्टी आफ्टर' में शामिल होंगे बड़े सेलेब्स
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
Benefits Of Eating Raw Onion: गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
Embed widget