एक्सप्लोरर

संतरे से लदे ट्रक से मंगाई जा रही 60 लाख रुपये की अवैध शराब, उत्पाद विभाग ने किया जब्त

उत्पाद निरीक्षक गोपी किशन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उक्त वाहन को रुकवा कर जांच की गई, जिसमें संतरा लदा हुआ था, लेकिन उसके अंदर शराब छुपा कर ले जाई जा रही थी.

अरवल: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से शराब माफिया शराब तस्करी के लिए तरह-तरह के जुगाड़ भिड़ाते रहते हैं. इधर, पुलिस भी बड़ी चौकसी से शराब तस्करों की प्लानिंग पर पानी फेरने में जुटी हुई है. इसी क्रम में मंगलवार को नये साल के जश्न में खपाने के लिए मंगाई जा रही तकरीबन 60 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर बरामद की है.

शराब की यह खेप नये साल में अवैध शराब की तस्करी के लिए मंगाई जा रही थी. इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग ने अरवल जिले के कलेर प्रखंड के वालिदाद कब्रिस्तान के पास एनएच 139 पर छापेमारी कर ट्रक और अवैध शराब जब्त कर ली.

मिली जानकारी अनुसार उत्पाद विभाग के निरीक्षक गोपी किशन की अगुवाई में शराब जब्त करते हुए ट्रक के चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया है. शराब की यह खेप हरियाणा के रोहतक से पहले आगरा से मंगाई गयी थी और आगरा से पटना लायी जा रही थी. इसी दरम्यान ट्रक रुकवा कर जांच की गई तो ऊपर से संतरा और नीचे 590 कार्टून विदेशी शराब बरामद की गई.

क्या कहते हैं उत्पाद निरीक्षक?

उत्पाद निरीक्षक गोपी किशन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उक्त वाहन को रुकवा कर जांच की गई, जिसमें संतरा लदा था, लेकिन उसके अंदर शराब छुपा कर ले जाई जा रही थी. लगभग 60 लाख से अधिक की शराब बरामद की गई है. जिले में लगातार उत्पाद विभाग की टीम द्वारा छापेमारी और वाहन जांच कर शराब की बड़ी खेप पकड़ी जा रही है. पूरे जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget