एक्सप्लोरर

बिहार के हाजीपुर में एनकाउंटर, मुठभेड़ में मारा गया अरविंद सहनी, STF का एक जवान भी घायल

Bihar Encounter News: घटना वैशाली थाना क्षेत्र के चिंतामणिपुर हाई स्कूल के पास की है. सूचना मिलने के बाद मौके पर वैशाली के एसपी ललित मोहन शर्मा, डीएसपी सहित कई वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचे.

बिहार के वैशाली में गुरुवार (14 अगस्त, 2025) को एनकाउंटर हो गया. मुठभेड़ में अरविंद सहनी नाम का बदमाश ढेर हो गया. घटना वैशाली थाना क्षेत्र के चिंतामणिपुर हाई स्कूल के पास की है. इस घटना में एक एसटीएफ के जवान के भी घायल होने की खबर है.

अरविंद सहनी पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे. सोना लूट से लेकर बैंक डकैती के भी मामले दर्ज थे. लंबे समय से पुलिस को इसकी तलाश थी. वह फरार चल रहा था. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर वैशाली के एसपी ललित मोहन शर्मा, डीएसपी सहित कई वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. घायल जवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.

अरविंद सहनी पर था 50 हजार का इनाम

बताया जाता है कि अरविंद सहनी वैशाली जिले का ही रहने वाला था. मुजफ्फरपुर पुलिस ने उसके ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम भी रखा था. एक आंकड़े को देखें तो करीब 2 दर्ज के आसपास उस पर केस दर्ज थे. बताया जाता है कि कई जिलों की पुलिस उसकी तलाश में थी लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था. इसी क्रम में गुरुवार को जब वह पकड़ा गया तो पुलिस के साथ मुठेभड़ में मारा गया.

घटना पर पुलिस की ओर से अभी बयान नहीं

इस एनकाउंटर की घटना को लेकर फिलहाल पुलिस के आलाधिकारी कुछ कहने से बच रहे हैं. खबर लिखे जाने तक आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं दिया गया था. पूरी प्रक्रिया और जांच आदि हो जाने के बाद इस मामले में प्रेस विज्ञप्ति या बयान जारी कर जानकारी दी जाएगी. फिलहाल घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है. बता दें कि इन दिनों अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस गोली चलाने से भी नहीं चूक रही है. हाल ही में कई एनकाउंटर की घटनाएं हो चुकी हैं.

यह भी पढ़ें- SIR पर सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद आई तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला
मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला
वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, 'मैं समझ रही थी कि मेरे…'
वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, 'मैं समझ रही थी कि मेरे…'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget