एक्सप्लोरर

Elections 2024: गया लोकसभा सीट से HAM का प्रत्याशी फाइनल, जानिए यहां से कौन लड़ेगा चुनाव

Lok Sabha Elections: जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने प्रत्याशी को लेकर खुलासा किया है. वहीं दूसरी ओर सूत्रों की मानें तो गया से आरजेडी का प्रत्याशी मैदान में होगा.

Lok Sabha Elections 2024: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम के संरक्षक जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) को एनडीए में लोकसभा चुनाव के लिए एक सीट मिली है. उनकी पार्टी गया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेगी. इस सीट से प्रत्याशी कौन होगा इसका खुलासा खुद जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन (Santosh Kumar Suman) ने कर दिया है. संतोष सुमन ने बताया कि गया लोकसभा सीट से खुद जीतन राम मांझी चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि हम अपने एजेंडे के साथ जनता के बीच जाएंगे.

28 मार्च को दाखिल करेंगे नामांकन

हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने प्रेस कांफ्रेंस कर गुरुवार को बताया कि संसदीय बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि एनडीए में गया लोकसभा से 'हम' पार्टी को सीट दी गई इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद. संतोष सुमन ने कहा कि गया जिले के अधूरे कार्यों को पूरा किया जाएगा. पार्टी का मुख्य उद्देश्य गरीबों की सेवा करना और गरीबों की आवाज बनना मुख्य एजेंडा है. जीतन राम मांझी 28 मार्च को नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे.

उधर गया लोकसभा सीट से तय माना जा रहा है कि महाठबंधन से आरजेडी का प्रत्याशी मैदान में होगा. महागठबंधन में सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है लेकिन सूत्रों की मानें तो आरजेडी गया लोकसभा सीट से कुमार सर्वजीत को चुनाव मैदान में उतारेगी. गुरुवार शाम तक एलान हो सकता है. कहा जाए तो जीतन राम मांझी और कुमार सर्वजीत के बीच गया सीट से 2024 का मुकाबला होगा.

इस सीट से हार चुके हैं मांझी

बता दें कि जीतन राम मांझी गया लोकसभा सीट से 2014 में मैदान में उतरे थे. जेडीयू ने जीतन राम मांझी को उम्मीदवार बनाया था. हालांकि वह जीत नहीं पाए थे. जीतन राम मांझी उस वक्त चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे थे. इस सीट से हरि मांझी सांसद बने थे.

यह भी पढ़ें- गया लोकसभा: 1967 से सुरक्षित सीट, इस बार HAM को मौका, JDU से लड़े थे तो हार गए थे जीतन राम मांझी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget