एक्सप्लोरर

Bihar elections 2025: बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज, तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंची निर्वाचन आयोग की टीम

Election Commission: पटना में आयोग की टीम ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल एवं उनके कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई.

Election Commission Team: बिहार में आगामी अक्टूबर-नवंबर में संभावित विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. इसी कड़ी में भारत निर्वाचन आयोग की नौ सदस्यीय उच्चस्तरीय टीम बुधवार रात पटना पहुंची. यह टीम तीन दिवसीय दौरे पर बिहार आई है और राज्य में चुनावी तैयारियों की व्यापक समीक्षा कर रही है.

तैयारियों की विस्तार से होगी समीक्षा

गुरुवार को पटना में उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग की अध्यक्षता में आयोग की टीम ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल एवं उनके कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई. 

बैठक में आयोग ने मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं, मतदाता सूची के पुनरीक्षण, ईवीएम और वीवीपैट की उपलब्धता, लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति, लॉजिस्टिक सपोर्ट समेत कई अहम बिंदुओं पर फीडबैक लिया। साथ ही दिव्यांग मतदाताओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाओं की जानकारी भी जुटाई गई. आयोग ने यह भी जानना चाहा कि आचार संहिता लागू होने पर प्रशासन की क्या तैयारी है.

सभी प्रमंडलों के आयुक्त के साथ भी होगा बैठक 

शुक्रवार को आयोग की टीम चार समूहों में बंटकर राज्य के सभी प्रमंडलों के आयुक्त, जिलाधिकारियों, ईआरओ और एईआरओ के साथ प्रशिक्षण में बैठकें करेगी. इन बैठकों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर चुनाव तैयारियों की वस्तुस्थिति का मूल्यांकन किया जाएगा.

तीन दिनों तक चलने वाली इन बैठकों के बाद आयोग की टीम दिल्ली लौटेगी और मुख्य चुनाव आयुक्त को रिपोर्ट सौंपेगी. इसके आधार पर मुख्य चुनाव आयुक्त का बिहार दौरा संभावित है, जिसके बाद विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है. इधर बिहार की तमाम राजनीतिक पार्टियों की तैयारी भी जोरों पर है. 

ये भी पढ़ें: Bihar Elections: बिहार चुनाव में सीटों के लिए प्रेशर पॉलिटिक्स! CPI ने तेजस्वी से मांगी 24 सीटें, कहा- NDA को...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD मार्च में मीसा भारती बोलीं- ‘युवाओं के भविष्य की हत्या कर रही सरकार’
RJD मार्च में मीसा भारती बोलीं- ‘युवाओं के भविष्य की हत्या कर रही सरकार’
Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD कार्यकर्ताओं ने BJP दफ्तर के बाहर की नारेबाजी, पुलिस हिरासत में तेजस्वी यादव
RJD मार्च: कार्यकर्ताओं ने BJP दफ्तर के बाहर की नारेबाजी, पुलिस हिरासत में तेजस्वी यादव
न गैस, न बिजली... 10 मिनट में बनेगी गर्म चाय-कॉफी! औरंगाबाद के छात्र का कमाल
न गैस, न बिजली... 10 मिनट में बनेगी गर्म चाय-कॉफी! औरंगाबाद के छात्र का कमाल
पुरानी रंजिश में खूनी खेल! दादा-पोती को मार डाला, बेटा घायल
पुरानी रंजिश में खूनी खेल! दादा-पोती को मार डाला, बेटा घायल

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget