एक्सप्लोरर

बिहार में EC की बड़ी कार्रवाई, नवादा और भोजपुर के DM-SP का तबादला

Bihar Lok Sabha Election 2024: बिहार में भोजपुर और नवादा के डीएम और एसपी का तबादला कर दिया गया है. चुनाव आयोग ने ये कार्रवाई की है.

Bihar Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने बिहार में बड़ी कार्रवाई की है. चुनाव आयोग ने नवादा और भोजपुर के जिलाधिकारी (डीएम) और एसपी को हटा दिया है. अब चुनाव आयोग को छह आईएएस अधिकारियों की लिस्ट भेजी जाएगी उसमें से दोनों जिले के जिलाधिकारी को आयोग चुनेगा.

नवादा जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा और नवादा एसपी अम्बरीष राहुल का तबादला किया गया है. नियमों के तहत अब बिहार के मुख्य सचिव की ओर से चुनाव आयोग को छह आईएएस अधिकारियों की लिस्ट भेजी जाएगी‌.

भोजपुर के डीएम राजकुमार 11 मई 2022 से जिला में तैनात थे. वहीं एसपी प्रमोद कुमार यादव 31 दिसंबर 2022 से तैनात थे. 

समान्यतः किसी अधिकारी के लम्बे समय से एक ही जगह पर पदस्थापन होने पर आयोग ऐसी कार्रवाई करता है. या फिर किसी अधिकारी के खिलाफ अनियमितता की शिकायत मिलने पर आयोग उन्हें हटाने का निर्देश देता है. हालांकि नवादा और भोजपुर के डीएम और एसपी को हटाने की वजह क्या है इसे लेकर आयोग ने कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है.

बिहार में कब कहां वोटिंग?

बिहार में लोकसभा की 40 सीटों पर सभी सात चरणों में वोट डाले जाएंगे. परिणाम की घोषणा 4 जून को होगी. बिहार में पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को औरंगाबाद, गया, नवादा में वोटिंग होगी. दूसरे चरण में 26 अप्रैल को किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में चुनाव होगा.

तीसरे चरण में सात मई को झांझरपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया, चौथे चरण में 13 मई को दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा. 20 मई को पांचवें चरण के तहत सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर सीटों पर चुनाव होगा.

वहीं 25 मई को छठे चरण के तहत वाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में मतदान होगा. सातवें चरण में एक जून को नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद सीटों के लिए मतदान होगा.

Bihar Teacher Bharti: सक्षमता परीक्षा को लेकर पटना हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला, क्या जाएगी नियोजित शिक्षकों की नौकरी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget