एक्सप्लोरर

Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव: मुकेश सहनी फिर करेंगे नाव की सवारी, कुल 8 पार्टियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

Bihar Elections: सियासी दलों ने चुनाव आयोग को सिंबल के लिए आवेदन दिया था. अब यह पार्टियां जहां से भी उम्मीदवार उतारेंगी. वहां किसी अन्य उम्मीदवार को इनके चुनाव चिन्ह नहीं आवंटित किए जाएंगे.

Parties Election Symbols: बिहार में अक्टूबर नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. इलेक्शन कमिशन ने आगामी चुनाव को देखते हुए आठ दलों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया है. मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को फिर से नाव चुनाव चिन्ह वापस मिल गया है. पिछले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को पर्स चुनाव चिह्न दिया गया था, लेकिन एक बार फिर पुराना चुनाव चिह्न नाव प्राप्त हो गया है.

वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि यह भीमराव अंबेडकर के संविधान की जीत है. कई प्रावधानों को पार करने के बाद एक बार फिर पुराना चुनाव चिन्ह नाव प्राप्त हो गया. वीआईपी का नाव चुनाव चिन्ह से भावनात्मक लगाव रहा है.

वहीं उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को "गैस सिलेंडर" चुनाव चिन्ह स्थाई रूप से आवंटित किया गया है. चुनाव आयोग ने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को चुनाव चिन्ह "स्कूल बैग" अलॉट किया है. पार्टी के सभी 243 प्रत्याशी इस निशान पर चुनाव मैदान में उतरेंगे.

जन सुराज पार्टी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि स्कूल बैग शिक्षा और प्रगति का प्रतीक है, जो उनकी विचारधारा को दर्शाता है. वहीं भारत सार्थक पार्टी को कैंची, लोहिया जनता दल को बाल्टी, जन सहमति पार्टी को लेडीज पर्स, भारतीय जनता समाजसेवी पार्टी को बांसुरी, राष्ट्रीय समाजवादी लोक अधिकार पार्टी को अंगूठी चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है.

इन सियासी दलों ने चुनाव आयोग को सिंबल के लिए आवेदन दिया था. अब यह पार्टियां जहां से भी उम्मीदवार उतारेंगी वहां किसी अन्य उम्मीदवार को इनके चुनाव चिन्ह नहीं आवंटित किए जाएंगे. बिहार में ठीक चार महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं. 243 सीटें हैं. NDA का मुकाबला महागठबंधन से है लेकिन प्रशांत किशोर संघर्ष को त्रिकोणीय बनाने में जुटे हुए हैं. कई अन्य छोटी पार्टियां भी मैदान में उतरेंगी.

ये भी पढ़ें: Bihar Assembly Elections: मुकेश सहनी फिर करेंगे नाव की सवारी, कुल आठ पार्टियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget