एक्सप्लोरर

Manjhi Controversial Statement: मांझी का विवादित बयान, कहा- भगवान राम की कहानी काल्पनिक, ज्यादा कर्मठ तो रावण था

Lord Ram News: 'हम' प्रमुख जीतन राम मांझी अपने बयानबाजी को लेकर चर्चा में रहते हैं. वहीं, उन्होंने शुक्रवार को भगवान राम और रावण को लेकर एक विवादित बयान दिया है.

पटना: बिहार में इन दिनों धार्मिक मुद्दों पर खूब बयानबाजी हो रही है. शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर के दिए गए रामचरितमानस पर विवादित बयान काफी सुर्खियों में रहा. इस पर बिहार में जमकर राजनीतिक बयानबाजी हुई. वहीं, अब 'हम' प्रमुख जीतन राम मांझी ने भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि भगवान राम की कहानी काल्पनिक है. इस कहानी में राम से ज्यादा कर्मठ रावण था लेकिन इस काल्पनिक कहानी को हम नहीं मानते हैं.

रामायण के चौपाइयों पर उठा चुके हैं सवाल

जीतन राम मांझी इससे पहले भी भगवान राम और रामायण को लेकर बयान देते रहे हैं. उन्होंने रामायण की कुछ पंक्तियों को गलत बताया था. उन्होंने कहा था कि वे रामायण को मानते हैं, रामायण से ही रामचरितमानस का सृजन हुआ है और रामायण को वाल्मीकि ने लिखा है फिर भी वाल्मीकि की जयंती क्यों नहीं मनाई जाती है. उनको क्यों नहीं पूजा जाता है. वहीं, 'नारी नीर नीच कटी धावा, ढोल गवार शुद्र पशु नारी सकल ताड़ना के अधिकारी, पूज्य विप्र शील गुण हीना'.... रामायण के चौपाइयों पर भी जीतन राम मांझी पहले सवाल उठा चुके हैं.

पहले भी भगवान राम को लेकर दिए हैं विवादित बयान

बता दें कि पूर्व सीएम जीतन राम मांझी विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं. कई बार जीतन राम मांझी खुले मंचों से भगवान राम को लेकर विदादित बयान दे चुके हैं. वे खुले मंचों से बोले चुके हैं कि वे राम को भगवान नहीं मानते हैं. उन्होंने कहा था कि राम केवल गोस्वामी तुलसीदास और वाल्मीकि की रचना के एक पात्र थे. ऐसे में गोस्वामी तुलसीदास और वाल्मीकि को तो मानता हूं, लेकिन राम को नहीं मानता हूं.

ये भी पढ़ें: Seventh Phase Recruitment: 7वें चरण की बहाली की मांग पर पटना में प्रदर्शन, तेजस्वी यादव के खिलाफ फूटा गुस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget