एक्सप्लोरर

Bihar Education Department: बिहार में शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग का आया नया फरमान, आज से ही करना होगा ये काम

Bihar News: नए आदेश में कहा गया है कि ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करानी होगी. शिक्षक संघ के साथ-साथ राज्यभर के शिक्षकों में शिक्षा विभाग के इस आदेश से काफी नाराजगी देखी जा रही है.

Bihar Teacher Online Attendance News: बिहार शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों के लिए नया आदेश जारी हुआ है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ के आदेश के आलोक में अब मंगलवार (25 जून) से बिहार के सभी सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों को अपनी उपस्थिति ई-शिक्षा कोष मोबाइल एप की मदद से ऑनलाइन दर्ज करनी होगी. मंगलवार से शिक्षक प्रतिदिन विद्यालय आने के समय और विद्यालय से जाने के समय ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करेंगे.

हालांकि ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की यह प्रक्रिया फिलहाल परीक्षण के तौर पर शुरू की जा रही है. इसके लिए प्रत्येक विद्यालय के कम से कम एक शिक्षक को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की बात कही गई है. इसके साथ ही सभी शिक्षक पहले की तरह ही ऑफलाइन उपस्थिति भी रजिस्टर में बनाएंगे. अगर किसी विशेष विद्यालय से एक भी उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज नहीं होती है तो उस विद्यालय को बंद मानते हुए सभी शिक्षकों पर कार्रवाई की तलवार लटक सकती है.

अपर मुख्य सचिव ने दिया है ये निर्देश

इससे पूर्व विगत रविवार (23 जून) को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी बीपीएम और बीआरपी को सख्त निर्देश देते हुए कहा था कि 24 जून को संध्या 5 बजे तक सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं का डाटा ई-शिक्षा कोष एप पर एनरोल कराना सुनिश्चित करेंगे. किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता बरतने पर उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की बाध्यता होगी.

नए आदेश से राज्य भर के शिक्षकों में रोष

उधर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में शिक्षकों को परेशानी हो रही है. शिक्षक संघ के साथ-साथ राज्यभर के शिक्षकों में शिक्षा विभाग के इस आदेश से काफी नाराजगी देखी जा रही है. इन लोगों का कहना है कि शिक्षकों को बगैर टैब या एंड्रॉइड फोन उपलब्ध कराए ही ई-शिक्षा कोष पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने की अनिवार्यता लागू करना बिल्कुल गलत है.

इस संबंध में बांका जिला शिक्षा पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया है कि मंगलवार से तीन महीने तक शिक्षकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों स्तर पर उपस्थिति दर्ज करानी है. शिक्षकों की शिकायत थी कि ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में परेशानी है, इसको ध्यान में रखते हुए तीन माह तक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों स्तर से उपस्थिति दर्ज करने के लिए कहा गया है. हालांकि ऑनलाइन उपस्थिति प्रतिदिन दर्ज करना अनिवार्य है, ताकि यह अभ्यास में आ सके. यदि किसी शिक्षक या प्रधानाध्यापक को परेशानी है तो वे जिला शिक्षा कार्यालय में संबंधित जिला कार्यक्रम पदाधिकारी या कोषांग से संपर्क कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Begusarai Murder: बेगूसराय में कपड़ा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, ओवरब्रिज के पास बदमाशों ने घेर कर मारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Weather: बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Supual News: सुपौल में 7 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी के घर को लोगों ने फूंक डाला, कैसे हुई घटना?
सुपौल में 7 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी के घर को लोगों ने फूंक डाला, कैसे हुई घटना?
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget