एक्सप्लोरर

EZC Meeting: पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की आज पटना में बैठक, अमित शाह और CM नीतीश होंगे आमने-सामने, क्या होगा खास?

Eastern Zonal Council Meeting in Patna: पटना में यह बैठक 5वीं बार हो रही है. इस बैठक में बंगाल, ओडिशा और झारखंड के सीएम शामिल नहीं हो रहे हैं.

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज रविवार (10 दिसंबर) को बिहार आ रहे हैं. राजधानी पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (Eastern Regional Council Meeting) की बैठक होनी है. बैठक की अध्यक्षता अमित शाह करेंगे. आज होने वाली इस बैठक में उनके साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) भी होंगे. सीएम नीतीश कुमार इस बैठक के उपाध्यक्ष हैं. आज दोनों नेताओं का आमना-सामना होगा.

इस बैठक से पहले ही कई मुद्दे उठ रहे हैं. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले इसकी मांग हो रही है. साथ ही हालांकि आरजेडी विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने पहले ही कह दिया है कि उन्हें इस बैठक से खास उम्मीद नहीं दिख रही है. शनिवार (09 दिसंबर) को एबीपी न्यूज़ से बातचीत में सुधाकर सिंह ने कहा था कि 10 साल नरेंद्र मोदी की सरकार में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक हुई लेकिन बिहार के लिए अभी तक कुछ नहीं किया गया है.

वहीं दूसरी ओर इस बैठक में विशेष राज्य के दर्जे के अलावा खेती-किसानी में सुधार, पड़ोसी देशों के साथ जुड़ी सीमा क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के निर्माण, नक्सलवाद के उन्मूलन, राज्यों के बीच समन्वय आदि को लेकर भी बातचीत हो सकती है. यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

तीन राज्यों के सीएम नहीं हो रहे हैं शामिल

उधर इस बैठक में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन शामिल नहीं हो रहे हैं. इनकी जगह उनके प्रतिनिधि बैठक में हिस्सा लेंगे. बता दें कि पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक पटना में 5वीं बार हो रही है. इससे पहले 1958, 1963, 1985 और 2015 में बैठक हो चुकी है. अब 2023 में यह बैठक हो रही है.

पार्टी के नेताओं से भी अमित शाह करेंगे मुलाकात

उधर यह भी खबर है कि दोपहर में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पार्टी के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे. इस दौरान राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. पटना के स्टेट गेस्ट हाउस में शाम 6 से 7 बजे तक यह बैठक होनी है.

यह भी पढ़ें- RCP Singh: आरसीपी सिंह ने बिहार के शिक्षा विभाग की खोली पोल, कहा- कोई नियम और कानून नहीं, कुछ बचा ही नहीं है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
'सम्राट चौधरी माफी मांगें', सुधाकर सिंह भाजपा पर भड़के
'सम्राट चौधरी माफी मांगें', सुधाकर सिंह भाजपा पर भड़के
Bankipur Bypoll 2026: बांकीपुर में प्रचार का आज अंतिम दिन, वोटिंग और रिजल्ट कब?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रचार का आज अंतिम दिन, वोटिंग और रिजल्ट कब?
दारोगा बनने से पहले थम गई सांस! दौड़ के दौरान गिरे युवक की मौत
दारोगा बनने से पहले थम गई सांस! दौड़ के दौरान गिरे युवक की मौत

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
Embed widget