एक्सप्लोरर

Earthquake in Bihar: दिल्ली के बाद हिला बिहार, सीवान में धरती डोली, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

Earthquake in Bihar: बिहार के सीवान में सुबह करीब 8 बजकर दो मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया है. इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था.

Earthquake in Bihar: दिल्ली एनसीआर के बाद अब बिहार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. सोमवार (17 फरवरी) की सुबह करीब 5 बजकर 36 मिनट के आसपास दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए और अब खबर है कि बिहार के सीवान में भी भूकंप का तेज झटका लोगों को महसूस हुआ है. आज सुबह 8 बजकर दो मिनट पर यह झटका आया है. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4 बताई जा रही है. 

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, आज सुबह 08:02:08 बजे बिहार के सीवान में भूकंप आया. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 थी. इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था. यह 25.93 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 84.42 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था. 

कुछ लोग सो रहे थे तो कुछ जग चुके थे

बिहार में जो भूकंप आया उसका केंद्र सीवान था. भूकंप के झटकों को कुछ लोगों ने महसूस किया है. बताया जा रहा है कि जब भूकंप आया तो सुबह के 8 बज रहे थे. ऐसे में कुछ लोग सो रहे थे लेकिन गांव का इलाका है तो कुछ लोग जग भी चुके थे. भूकंप से फिलहाल किसी प्रकार की क्षति होने या किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. सीवान के आसपास का जो जिला है जैसे छपरा या गोपालगंज, तो यहां से अभी कोई भूकंप के झटके की खबर नहीं आई है.

बिहार से पहले और कहां-कहां आया भूकंप?

सबसे पहले भूकंप के झटके दिल्ली में महसूस किए गए हैं. सोमवार की सुबह 5 बजकर 36 मिनट के आसपास यह झटका आया. दिल्ली में भूकंप का केंद्र धौला कुआं के पास बने झील पार्क के नजदीक था. इसके बाद दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, मथुरा, सहारनपुर, अलवर और आगरा तक तेज झटके महसूस किए गए. हरियाणा में भी झटका महसूस किया गया है. हरियाणा के कुरुक्षेत्र, हिसार और कैथल में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं.

यह भी पढ़ें- Earthquake in Delhi NCR: दिल्ली में भूकंप के झटकों के बाद आई गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव को भेजा पटना के बेऊर जेल, NEET मामले में प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ का है आरोप
तेज प्रताप यादव को भेजा पटना के बेऊर जेल, NEET मामले में प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ का है आरोप
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
Embed widget