एक्सप्लोरर

Bihar News: पटना से 9 दिन पहले उड़ने वाला ड्रोन सारण में हुआ लापता, शराब भट्ठियों की करता था तलाश, 60 लाख थी कीमत

Saran News: पटना से ही मध्य निषेध विभाग के कंट्रोल रूम से ड्रोन ऑपरेट होता था. 4 मई को छपरा के तेलपा इलाके में शराब की तलाश करने के दौरान गायब हो गया.

छपरा: बिहार में शराब खोजने के लिए 60 लाख के ड्रोन को लगाया गया था. ड्रोन (Drone) गायब हो जाने की बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि पटना से 9 दिनों पहले ड्रोन 4 मई को उड़ा था. छपरा के तेलपा इलाके में शराब की तलाश करने आई ड्रोन अचानक गायब हो गई. इस ड्रोन का संपर्क टूट गया और ड्रोन गायब हो गया. इस बीच लोगों ने बताया कि 9 दिनों के बाद भी ड्रोन अब तक नहीं मिल पाया है. पब्लिक अनाउंसमेंट भी किया गया लेकिन ड्रोन नहीं मिल सका है. ड्रोन की तलाश अब भी जारी है. वहीं, इस मद्दे को लेकर बीजेपी नीतीश सरकार को घेर रही है.

छपरा के तेलपा से ड्रोन गायब

बताया जा रहा है कि बिहार में यह एकमात्र ड्रोन था. हवाई जहाज की तरह दिखने वाला ड्रोन सुदूर जगह पर शराब की भट्ठियों को चिन्हित करता है और इस संबंध में अधिकारियों को जीपीएस मैसेज भी भेजता है. चार मई को पटना से उड़ान भरने के दौरान छपरा के तेलपा से ड्रोन गायब हो गई है और इससे संपर्क टूट गया. जानकारी के अनुसार लगभग 100 किलोमीटर तक इस ड्रोन का रेंज है.

शराब भट्ठियों की मिलती थी जानकारी

बताया जा रहा है कि पटना से ही मध्य निषेध विभाग के कंट्रोल रूम से ड्रोन ऑपरेट होता था. ड्रोन के लापता होने के बाद पुलिस और मध्य निषेध की टीम उसकी खोज कर रही है. इसकी मदद से विभाग को पटना के आसपास के तमाम जिलों में शराब भट्ठियों की लोकेशन की जानकारी आसानी से मिल जाती थी. इस ड्रोन की कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई जा रही है. हवाई जहाज की तरह दिखने वाला ड्रोन शराब कारोबारियों को भ्रमित कर देता था. इसकी बनावट ऐसी है कि ऊंचाई पर शराब कारोबारियों को हवाई जहाज समझ आता था, लेकिन हाई रेसोलुशन कैमरा से लैस यह ड्रोन काफी ऊंचाई से भी साफ-साफ अच्छी तस्वीर कैमरे में कैद कर लेता है.

ये भी पढ़ें: Watch: दिव्य दरबार में कैसे पर्चा निकालकर लोगों के बारे में बताते हैं बाबा बागेश्वर? इस वीडियो को देख कर समझिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले...', मांझी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
वंदे मातरम् विवाद: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले...', मांझी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget