एक्सप्लोरर

क्या बिहार में फिर शुरु हो गया जातीय नरसंहार ?

वैसे बिहार में जातीय हिंसा व नरसंहार का पुराना इतिहास रहा है लेकिन पिछले करीब डेढ़ दशक से वहां ऐसी कोई बड़ी घटना देखने को नहीं मिली जिसे नरसंहार कहा जा सके.जाहिर है कि यह नीतीश सरकार के लिए चेतावनी के साथ ही चिंता का भी विषय होना चाहिए.

क्या बिहार में फिर से जातीय नरसंहार की शुरुआत हो गई है? मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में होली के दिन एक ही जाति के पांच लोगों की जिस निर्मम तरीके से हत्या की गई, उसे नरसंहार ही कहा जायेगा. हत्याकांड का मामला अब बड़ा तूल पकड़ चुका है और विपक्ष के साथ ही सरकार के ही एक मंत्री ने इसके लिए अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा किया है.घटना के पांच दिन बाद भी इस मसले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुप्पी हैरान करने वाली है.

बिहार के वन एवं पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज सिंह ने इस घटना को नरसंहार करार देते हुए कहा पुलिस में कुछ निकम्मे अधिकारी बैठे हुए हैं, जिसकी वजह से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं. उन्होंने कहा कि इस मामले में शामिल एक भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा. सबकी गिरफ्तारी होगी.

वैसे बिहार में जातीय हिंसा व नरसंहार का पुराना इतिहास रहा है लेकिन पिछले करीब डेढ़ दशक से वहां ऐसी कोई बड़ी घटना देखने को नहीं मिली जिसे नरसंहार कहा जा सके.जाहिर है कि यह नीतीश सरकार के लिए चेतावनी के साथ ही चिंता का भी विषय होना चाहिए.आमतौर पर किसी भी राज्य में जातीय हिंसा की शुरुआत किसी छोटे गांव से ही होती है और समय रहते प्रशासन अगर उसे नहीं संभाल पाता,तो वह विकराल रुप लेते हुए दो समुदायों के बीच किसी बड़े दंगे का रुप ले लेती है.इसलिये नीतीश सरकार को इस घटना के दोषियों से इसलिये भी सख्ती से निपटना होगा,ताकि जातीय हिंसा की यह चिंगारी शोला बनकर राज्य के अन्य हिस्सों को भी अपनी चपेट में न ले पाये.

इस हत्याकांड पर सियासत भी तेज हो गई है.राजद के विधायक व लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने सरकार को जमकर लताड़ा है.सीएम नीतीश कुमार की चुप्पी को मुद्दा बनाकर तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया के जरिए उन पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने इसे लेकर एक ट्वीट किया है जिसमें सारी मर्यादाएं लांघ दी हैं. उन्होंने चुप्पी को मुद्दा बनाते हुए नीतीश कुमार के लिए बहरा, अंधा और गूंगा तक जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि मधुबनी के मोहम्मदपुर गांव में सत्ता संरक्षित अपराधियों ने होली के दिन एक ही परिवार के पांच लोगों का नरसंहार किया है.

वहीं बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अपराधियों  द्वारा नरसंहार किया जा रहा है और पुलिस बिहार में शराब ढूंढने में लगी है. ज्ञानू ने सरकार और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए. विधायक ने कहा कि पुलिस केवल शराब और पैसा कमाने में लग गई है.उनके मुताबिक बिहार में काफी दिनों से नरसंहार बंद था लेकिन इस तरह से शुरुआत किसी तरह से क्षम्य नहीं है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि तालाब में मछली मारने को लेकर विवाद चल रहा था. उसी विवाद को लेकर इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया. घटना के बाद पुलिस का रवैया भी काफी लापरवाही भरा रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget