एक्सप्लोरर

डिप्टी CM सुशील मोदी ने विपक्ष को दी नसीहत, कहा- विरोधी पहले बिल समझें, फिर विरोध करें

सुशील मोदी ने कहा, " किसानों की उपज को उनके क्षेत्र में ही बिक्री की बाध्यता, किसानों का शोषण है. इससे किसानों को मुक्त कराने के लिए 2006 में राज्य की एनडीए सरकार ने कड़ा निर्णय किया था."

पटना: बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि कृषि सुधार बिल का वही लोग विरोध कर रहे हैं, जो बिचौलियों के समर्थक हैं. इस विधेयक को लेकर आरजेडी और उनके सहयोगी दलों ने कल राज्यसभा में जो काम किया उससे बिहार का सिर शर्म से झुका है.

राज्यसभा में हुई घटना से पूरा बिहार शर्मसार

उन्होंने कहा कि राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश बिहार से राज्यसभा के सदस्य और नामचीन पत्रकार हैं. राज्यसभा में आसन के साथ जिस घटना को कल अंजाम दिया गया उससे हर बिहारी शर्मसार है. ये वही लोग और दल हैं जो साल 2006 में बिहार कृषि उत्पादन बाजार समिति के खात्मे का विरोध करते थे.

पीएम नरेंद्र मोदी का किया धन्यवाद

सुशील मोदी ने कहा, " किसानों की उपज को उनके क्षेत्र में ही बिक्री की बाध्यता, किसानों का शोषण है. इससे किसानों को मुक्त कराने के लिए 2006 में राज्य की एनडीए सरकार ने कड़ा निर्णय किया था." उन्होंने बिल को क्रांतिकारी कदम की संज्ञा देते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि देश के किसानों को अब इस बाध्यता से मुक्ति मिल जाएगी कि उसे अपनी फसल एक नीहित स्थान (बाजार) में ही बेचनी है.

बिल का समर्थन मुल्य से कोई लेना देना नहीं

उन्होंने कहा कि इस बिल का विरोध करने वाले विरोधी पहले इस बिल को ठीक से समझे फिर बात करें. किसी भी चीज का आंख मूंद कर विरोध करना अच्छी बात नहीं है. केन्द्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि बिल किसानों को एक बेहतर विकल्प दे रहा है कि वे अपनी फसल कहीं भी बेच सकते हैं. इस बिल का समर्थन मुल्य से कोई लेना देना नहीं है. समर्थन मूल्य पर खरीद अभी भी पहले की तरह जारी रहेगी.

कंपनी किसान को नहीं दे सकती धोखा

सुशील मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों में कोई धान की खरीद नहीं होती थी. एनडीए के सरकार में आने के बाद समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद शुरू हुई. इस बिल से बड़ी कम्पनियों को किसान अपनी फसल सीधे बेच सकते हैं और उनके बीच एक एग्रीमेंट पर साइन होगा जिससे की किसान को अपनी फसल का मूल्य पता होगा. कोई कंपनी किसान को धोखा नहीं दे सकती. किसान अपनी फसल की कीमत पहले ही तय कर सकेंगे.

देश को बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी

आरजेडी पर हमला करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि आरजेडी चाहता है कि कानून नहीं आए और किसान और बिचौलियों के बीच का फासला खत्म ना हो. इस बिल के बाद बिहार को और पूरे देश को बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी. किसानों और बड़े व्यापारियों के बीच मीडिल मैन हो सकता है, लेकिन वो एक बिचौलिया नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब में किसानों को विपक्ष भड़का रहा है, मगर इस मुद्दे पर बिहार को हरियाणा -पंजाब नहीं बनने दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें -

बिहार: संजय जायसवाल ने औरंगजेब से की तेजस्वी यादव की तुलना, तेज प्रताप और मीसा पर भी दिया बड़ा बयान

RJD नेता रामाश्रय साहनी ने टिकट नहीं मिलने पर किया निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान, कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
'प्रशांत किशोर कोई चुनौती नहीं...', बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव की प्रत्याशी का बड़ा बयान
'प्रशांत किशोर कोई चुनौती नहीं...', बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव की प्रत्याशी का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Embed widget