एक्सप्लोरर

Old Rajendra Nagar Accident: दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद नीतीश सरकार की खुली नींद, प्रशासन से मांगी रिपोर्ट

Bihar News: दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद पटना प्रशासन एक्शन में है. राजधानी पटना के कई इलाकों में प्रशासन की टीम ने कोचिंग संस्थानों की जांच की.

Old Rajendra Nagar Accident: नई दिल्ली में कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में डूबने से हुई छात्रों की मौत के बाद पटना जिला प्रशासन एक्शन में है. कोचिंग संस्थानों की जांच चल रही है. कोचिंग संस्थानों के रजिस्ट्रेशन, प्रवेश-निकास की व्यवस्था, सुरक्षा मानकों, फायर सेफ्टी, बिल्डिंग बायलॉज, ड्रेनेज सिस्टम, इमरजेंसी हालात से निपटने की व्यवस्था इत्यादि की जांच चल रही है. 

जांच के लिए बनाई छह टीम

अधिकारियों की जांच टीम को दो सप्ताह में रिपोर्ट देनी है. रिपोर्ट में यदि कोचिंग मानक के अनुरूप नहीं हैं तो उसको ठीक करने के लिए तो उन्हें समय दिया जाएगा. इसके बाद भी मानक के अनुरूप नहीं मिले तो उन्हें बंद किया जाएगा. वहीं, इस जांच के लिए छह टीमें बनाई गई हैं और छह सदस्यीय टीम के अध्यक्ष अनुमंडल पदाधिकारी होंगे. बता दें कि दानापुर में जांच टीम के सदस्यों में एसडीओ के साथ अग्निशमन अधिकारी, बीईओ, सीओ, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और क्षेत्र के थानाध्यक्ष मौजूद रहे. अनुमंडल वार जांच टीम बनाई गई है. 

छात्र संगठन ने किया प्रदर्शन 

वहीं, दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद कई राज्यों में प्रदर्शन किया जा रहा है. राजधानी पटना में भी छात्र संगठन 'दिशा' ने भिखना पहाड़ी में प्रतिवाद मार्च निकाला और प्रदर्शन किया. छात्रों की मांग थी कि जिस तरह से दिल्ली में घटना घटी है इसे देखते हुए सुरक्षा की मानक तय की जाएं. पटना, कोटा सहित तमाम जगहों पर कोचिंग संस्थानों में यह सुरक्षा के मानक तय किए जाएं. साथ ही साथ दिल्ली की घटना में जो दोषी हैं उनको जल्द से जल्द सजा दी जाए. बता दें कि दिल्ली के राजेंद्र नगर में एक कोचिंग सेंटर में पानी भर जाने के बाद, सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन छात्रों की मौत हो गई थी. इस हादसे के बाद पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है.

ये भी पढ़ें: Bima Bharti News: 'पार्टी में अगर...', बीमा भारती की JDU में एंट्री पर लेसी सिंह ने मुख्यमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget