एक्सप्लोरर

‘राजनीति छोड़कर फिल्मी...’, एग्जिट पोल के आंकड़ों को लेकर गिरिराज सिंह का अरविंद केजरीवाल पर निशाना

Delhi Chunav Exit Poll Result 2025: दिल्ली में एग्जिट पोल के नतीजे बीजेपी की जीत का इशारा कर रहे हैं. हालांकि, 8 फरवरी को मतगणना के बाद ही हार और जीत तय हो पाएगी.

Delhi Chunav Exit Poll Result 2025: बिहार के बेगूसराय से सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल के आकड़ों पर खुशी जताई है. इसके साथ ही दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल लगभग हार चुके हैं. दूसरे शब्दों में कहा जाए तो केजरीवाल नहीं बल्कि केजरीवाल का फरेब, केजरीवाल का भ्रष्टाचार, और केजरीवाल के झूठ को जनता ने इस चुनाव में नकार दिया है.

‘राजनीति छोड़कर फिल्मी दुनिया में चले जाना चाहिए’
केंद्रीय मंत्री ने अरविंद केजरीवाल को नसीहत देते हुए कहा कि वह जितनी अच्छी और सफाई से एक्टिंग करते हैं, उन्हें अब राजनीति छोड़कर फिल्मी दुनिया में चले जाना चाहिए. उन्होंने जितनी सफाई से दिल्ली की भोली भाली जनता को ठगा है, वादा करने के बाद न तो दिल्ली की जनता को पानी दिया, न ही मॉडर्न स्कूल कहीं नजर आ रहे हैं और न ही दिल्ली में सड़क ही बन पाई है.

उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर केजरीवाल का फरेव जनता के सामने आ चुका है और इस चुनाव में जनता ने उन्हें नकार दिया है. उन्होंने अरविंद केजरीवाल की हार और भारतीय जनता पार्टी की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है.

क्या बीजेपी तोड़ पाएगी हार का सिलसिला?
बता दें कि दिल्ली में कल 5 फरवरी को वोटिंग खत्म हो चुकी है. जिसके बाद एग्जिट पोल के नतीजे आए हैं जिसमें विधानसभा चुनाव के रिजल्ट की तस्वीर कुछ-कुछ साफ होती नजर आ रही है. एग्जिट पोल के नतीजों में दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है. हालांकि 8 फरवरी को आने वाले नतीजों में ही साफ हो पाएगा कि आम आदमी पार्टी अपनी सरकार बरकरार रख पाती है या बीजेपी अपनी हार का सिलसिला तोड़ पाती है या कांग्रेस कोई चौंकाने वाली नतीजा दे पाती है. 

वैसे दिल्ली विधानसभा चुनाव में तीन महत्वपूर्ण पार्टियों के बीच सियासी लड़ाई दिखी है. ये पार्टियां सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के अलावा, कांग्रेस और बीजेपी हैं. मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से आम आदमी पार्टी को 32 से 37, बीजेपी को 35 से 40 और कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट मिलने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें: सीवान में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों में झड़प, कई लोग घायल, छावनी में तब्दील हुआ इलाका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget