एक्सप्लोरर

गया के इस जंगल में होती है मौत की खेती ! वन विभाग ने ड्रोन सर्वे के बाद किया खुलासा

वन विभाग व सरकारी जमीनों पर पिछले कई सालों से अफीम की खेती की जा रही है. जिला प्रशासन, नारकोटिक्स विभाग और अर्धसैनिक बलों के द्वारा हर साल अफीम नष्ट की जाती है.

गया: बिहार के गया जिले के बाराचट्टी, मोहनपुर सहित कई गावों में लगभग हजारों एकड़ जमीन पर अफीम की खेती की जा रही है. इन क्षेत्रों में वन विभाग व सरकारी जमीनों पर पिछले कई सालों से अफीम की खेती की जा रही है. जिला प्रशासन, नारकोटिक्स विभाग और अर्धसैनिक बलों के द्वारा हर साल अफीम खेती की पहचान कर नष्ट की जाती है इसके बाबजूद अफीम की खेती बंद नहीं हो रही है.

क्यों और कौन करवाता है यह अफीम की खेती?

गया के इन जंगली क्षेत्रों का सीमावर्ती इलाका चतरा जिला है और यह इलाका नक्सलियों के लाल इलाके के रूप में जाना जाता है. जहां नक्सली अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिये वन विभाग और सरकारी जमीनों पर ग्रामीणों से अफीम की खेती करवाते हैं. यहां अफीम की तस्करी करना इसलिए आसान होता है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे का इलाका होने के कारण इसका नेटवर्क स्थानीय लाइन होटलों से भी जुड़ा होता है. जहां से पश्चिम बंगाल, पंजाब, उतर प्रदेश, उड़ीसा, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान सहित कई राज्यों में इसकी तस्करी आसानी से की जाती है.

इसमें कई तस्करों और नक्सली कनेक्शन होता है, जिससे आसानी से दूसरे प्रदेशों में इसकी तस्करी की जाती है. हालांकि जिला प्रसाशन के द्वारा समय समय पर सूचना मिलने पर कार्रवाई भी की जाती है. कई तस्करो को अफीम के साथ गिरफ्तार कर जेल भी भेजा जा चुका है बाबजूद इसके यहां अब भी अफीम तस्कर सक्रिय हैं.

ड्रोन से कराया गया है सर्वेक्षण

वन विभाग, नारकोटिक्स विभाग और एसएसबी के द्वारा अफीम की खेती के नष्टीकरण के पूर्व इसका सर्वेक्षण ड्रोन से कराया गया है जिससे इसकी पहचान कर इसे नष्ट किया जा सके.

इस बाबत जिला वन पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि जिला पुलिस,एसएसबी,वन विभाग और नारकोटिक्स के सहयोग से पिछले साल 470 एकड़ भूमि पर लगी अफीम को नष्ट किया गया था. अफीम की फसलों पर ट्रैक्टर व रासायनिक दवाओं का छिड़काव कर नष्ट किया जाता है. इस बार ड्रोन सर्वेक्षण में 600 एकड़ में अफीम की फसल लगाए जाने का डाटा संग्रह किया गया है, जिसे समय पर नष्ट किया जाना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार को दी बड़ी चेतावनी, 'आज रात तक...'
तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार को दी बड़ी चेतावनी, 'आज रात तक...'
बिहार: AK-47 का किसने दिया ऑर्डर, कितनों को लगी गोली? बड़ी बातें
बिहार: AK-47 का किसने दिया ऑर्डर, कितनों को लगी गोली? बड़ी बातें
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर उनके वकील का बड़ा दावा, 'FIR से पहले ही...'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर उनके वकील का बड़ा दावा, 'FIR से पहले ही...'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
Embed widget