एक्सप्लोरर

दरभंगा एयरपोर्ट के नामकरण पर छिड़ा विवाद, विद्यापति के बाद अब महाराजा कामेश्वर सिंह के नाम का आया प्रस्ताव

लंबे इंतजार के बाद मिथिलांचल वासियों को इस साल दीपावली से पहले मिली एयरपोर्ट की सौगात अब नामकरण को लेकर विवादों में फंसता नजर आ रहा है

पटना : दरभंगा एयरपोर्ट का नामांकरण का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. लंबे इंतजार के बाद मिथिलांचल वासियों को इस साल दीपावली से पहले मिली एयरपोर्ट की सौगात अब नामकरण को लेकर विवादों में फंसता नजर आ रहा है. बताते चलें कि इस एयरपोर्ट का अभी तक नामांकरण नहीं हुआ है और नाम नही रखे जाने से लोग अपनी सहूलियत से नामकरण के लिए लगातार सरकार को ज्ञापन सौंप रहे हैं.

पहले कवि विद्यापति के नाम पर एयरपोर्ट के नामकरण का प्रस्ताव आया तो अब दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह के नाम पर करने को लेकर लोगों ने मांग उठानी शुरु कर दी है. इस कड़ी में अब केवटी के जिला परिषद सदस्य समीम उल्ला खान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम से मिलकर महाराजा कामेश्वर सिंह के नाम पर एयरपोर्ट का नामांकरण किए जाने की मांग की है.

250 लोगों से हस्ताक्षर के साथ सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि दरभंगा महाराज कामेश्वर सिंह के नाम पर एयरपोर्ट का नाम रखा जाए. बिहार सरकार की ओर से दरभंगा एयरपोर्ट का नाम कवि विद्यापति के नाम पर रखे जाने को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है. भारत सरकार ने विभिन्न राज्यों में हवाई अड्डा का नाम दानदाताओं के नाम पर किया है. मुम्बई में छत्रपति शिवाजी महाराज, अगरतला में महराज वीर विक्रम, भोपाल में राजा भोज, कोल्हापुर में छत्रपति राजाराम महाराज, पुणे में छत्रपति संभाजी राजे एवं उदयपुर में हवाई अड्डा का नाम महराणा प्रताप के नाम से है.

ज्ञापन इस बात को भी इंगित किया गया है कि दरभंगा हवाई अड्डा के नामकरण को लेकर नेताओम द्वारा खुलकर राजनीति की जा रही है, जो यह न्याय संगत नहीं है. दरभंगा हवाई अड्डा का नाम महराजाधिराज कामेश्वर सिंह के नाम पर ही होना चाहिए. सन 1962 में भारत चीन युद्ध के दौरान करीब एक सौ एकड़ जमीन, 15 मन सोना समेत तीन हवाई जहाज भारत सरकार के उपयोग के लिए महाराजाधिराज ने दिया था. उनके योगदान को याद रखते हुए एयरपोर्ट का नामकरण उनके नाम पर हीं होना चाहिए.

बताते चलें कि दरभंगा हवाई अड्डा समेत अन्य कई संस्थानों का नाम महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह के नाम पर करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री, नागरिक उड्डयन मंत्री व अन्य को विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने पत्र भी भेजा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर उनके वकील का बड़ा दावा, 'FIR से पहले ही...'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर उनके वकील का बड़ा दावा, 'FIR से पहले ही...'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
बांकीपुर सभा में क्यों भड़के मनोज तिवारी? मंच से पुलिस को लगा दी फटकार
बांकीपुर सभा में क्यों भड़के मनोज तिवारी? मंच से पुलिस को लगा दी फटकार
CJP की सरकार से डील फेल! RJD-कांग्रेस भड़की, 'जेपी नड्डा जी ने…'
CJP की सरकार से डील फेल! RJD-कांग्रेस भड़की, 'जेपी नड्डा जी ने…'

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget