एक्सप्लोरर

Land Mutation: बिहार में बदल गई जमीन दाखिल खारिज की व्यवस्था, आज से नए नियम लागू, जानें कैसे होगा काम

Dakhil Kharij Online Mutation: नई व्यवस्था में अधिकारी अपनी मनमानी नहीं कर पाएंगे. अब जैसे जैसे आवेदन दिया जाएगा, उसी हिसाब से जमीन का निस्तारण करना होगा

पटना: बिहार में एक मार्च से जमीन रजिस्ट्री का नियम बदल गया है. आज से नए नियम लागू हो गए हैं. भूमि संबंधित दाखिल खारिज के वादों को फटाफट निपटाने के लिए फर्स्ट आउट और ऑड इवन वाले नियम प्रभावी हुए हैं. इस नई व्यवस्था में अंचल अधिकारी और राजस्व कर्मी के बीच कार्य का बंटवारा हलका के अंक के आधार पर होगा. पूरे सूबे में इसे लागू कर दिया गया है. अब जिस तरह से म्यूटेशन के लिए आवेदन आएंगे उसी क्रम में उनका निपटारा भी किया जाएगा.

सभी अंचलों में लागू

कुल मिलाकर पहले आए आवेदन को सबसे ऊपर रखते हुए निपटारा करना होगा. यह व्यवस्था फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तहत पांच जिलों में चल रही थी. इस दौरान जो भी आवेदन आएंगे उसके क्रम को तोड़ा नहीं जा सकता है. राजस्व और अंचल अधिकारी के बीच काम का इस तरह से बंटवारा होगा कि सम संख्या वाले हलका का काम राजस्व अधिकारी करेंगे. विषम संख्या वाले हल्का का काम अंचल अधिकारी करेंगे. इसके तहत निहित प्रावधान के अधीन राजस्व अधिकारी के चल स्तर पर दाखिल खारिज याचिकाओं के निष्पादन पर अंचल अधिकारी की शक्ति प्रदान की गई है.

पहले पांच में थे लागू

राजस्व और भूमि सुधार विभाग ने सॉफ्टवेयर को अपडेट करके नई व्यवस्था को पायलट प्रोजेक्ट के ही तहत पांच राज्य में लागू किया था. इसमें पटना का फतुहा, किशनगंज का ठाकुरगंज, समस्तीपुर का कल्याणपुर, सीवान का सीवान अंचल औ भागलपुर का सबौर शामिल था. अब इन पांच जगहों में इसकी सफलता के बाद इसे सभी अंचलों में लागू कर दिया गया है. इसमें म्यूटेशन के लिए पहले के तरह ही सीओ के यहां आवेदन दिए जाएंगे.

क्रम के हिसाब से होगा निस्तारण

सीओ राजस्व कर्मचारी जांच के लिए इसे आगे देंगे. कर्मी अपने मंतव्य के साथ वाद को जांच करके इसे राजस्व पदाधिकारी के यहां बढ़ा देंगे. उसके बाद दोनों में बंटे हुए हलका के हिसाब से देखा जाएगा कि किसे आगे फॉरवर्ड करना है. इसमें सबसे अच्छी बात है कि अधिकारी मनमानी नहीं कर पाएंगे. हर महीने काफी सारे मामले लंबित हो जाते थे. लगभग 20 परसेंट मामले ऐसे होते थे जो लंबित रहते थे. जांच में पता चला कि पहले आए आवेदन को बाद में निस्तारण किया जाता था. इसी समस्या को खत्म करने के लिए ये किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल
वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
BPSC शिक्षक भर्ती में डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत, भर सकेंगे फॉर्म
BPSC शिक्षक भर्ती में डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत, भर सकेंगे फॉर्म
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget