एक्सप्लोरर

HAM नेता की हत्या के मुख्य आरोपी का UP में एनकाउंटर, डब्लू यादव पर था 50 हजार का इनाम

Encounter: डब्लू यादव बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का रहने वाला था. घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और अन्य सामान बरामद किए गए हैं.

उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ), सिंभावली थाना पुलिस और बिहार पुलिस ने यहां 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी को मुठभेड़ में मार गिराया. एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (एसटीएफ/कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने एक बयान में बताया कि मुठभेड़ हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र में रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि में हुई.

इस कार्रवाई में एसटीएफ की नोएडा इकाई, बिहार पुलिस और सिंभावली पुलिस टीम शामिल रहीं. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान कुख्यात अपराधी के सीने में गोली लग गई और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई. एडीजी ने बताया कि घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और अन्य सामान बरामद किए गए हैं.

बेगूसराय के साहेबपुर कमाल का रहने वाला था डब्लू

अमिताभ यश ने बताया कि कुख्यात अपराधी की पहचान बिहार के बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र निवासी सूर्य नारायण यादव के पुत्र डब्लू यादव के रूप में हुई है. वह हत्या के एक मामले में वांछित था और उस पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था.

हम नेता विकास कुमार की हत्या का था मुख्य आरोपी

एसटीएफ ने बताया कि डब्लू यादव बेगूसराय जिले में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम पार्टी) के प्रखंड अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता विकास कुमार उर्फ राकेश कदम के अपहरण और हत्या का मुख्य आरोपी था. एसटीएफ ने बताया कि इसी साल 24 मई को यादव ने अपने गिरोह की मदद से कदम का साहेबपुर कमाल इलाके से अपहरण कर लिया और उसे नदी के किनारे स्थित दियारा क्षेत्र में ले गया, जहां उसकी हत्या कर दी गई और शव को रेत के नीचे दबा दिया.

हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विनीत भटनागर ने बताया कि डब्लू यादव पर 24 से भी अधिक मामले दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें- तेज प्रताप के महुआ से चुनाव लड़ने पर क्या बोले तेजस्वी यादव? भाई ने दिया हैरान करने वाला बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड छात्र आंदोलन: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
झारखंड छात्र आंदोलन: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
बांकीपुर उपचुनाव के बाद सवर्ण आयोग का बड़ा फैसला, सभी जिलों में नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी
बांकीपुर उपचुनाव के बाद सवर्ण आयोग का बड़ा फैसला, सभी जिलों में नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget