एक्सप्लोरर

Bihar News: भाकपा माले के MLA मनोज मंजिल समेत 23 को उम्रकैद की सजा, खत्म हो सकती है विधायकी

CPI ML MLA Manoj Manzil: 20 अगस्त को हुई माले नेता सतीश यादव की हत्या हुई थी. विधायक मनोज मंजिल ने कहा कि फंसाया गया है. राजनीतिक साजिश है. हम हाई कोर्ट में अपील करेंगे.

आरा: अगिआंव से सीपीआई (एमएल) के विधायक मनोज मंजिल समेत 23 आरोपितों को आरा कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. मंगलवार (13 फरवरी) को कोर्ट ने ये अहम फैसला सुनाया है. अगस्त 2015 में भोजपुर के बड़गांव में जय प्रकाश सिंह की हत्या के मामले में यह फैसला सुनाया गया है. इस हत्याकांड में आरोपियों को उम्रकैद के साथ-साथ 25 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है. अब मनोज मंजिल की विधायकी पर खतरा मंडरा रहा है.

हत्या के इस मामले में आरा सिविल कोर्ट एडीजे 3 की ओर से यह सजा सुनाई गई है. विधायक को सजा की खबर मिलने के बाद आरा कोर्ट में उनके सैकड़ों समर्थक पहुंचे. साथ में तरारी से माले विधायक सुदामा प्रसाद भी विधायक मनोज मंजिल से मिलने पहुंचे. इस मामले में विधायक मनोज मंजिल ने कहा कि फंसाया गया है. राजनीतिक साजिश है. हम हाई कोर्ट में अपील करेंगे.

क्या है पूरा मामला?

अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव में 20 अगस्त को हुई माले नेता सतीश यादव की हत्या के सप्ताह भर बाद चौरी थाना क्षेत्र के बेरथ पुल के समीप नहर किनारे से एक शव बरामद किया गया था. शव बरामद किए जाने के बाद उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी. बाद में आरा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के दौरान जेपी सिंह के पुत्र चंदन ने उसकी शिनाख्त अपने पिता के रूप में की थी. इस बात की पुष्टि के लिए पुलिस शव की एफएसएल जांच के लिए पटना भेज दिया था, जिस रिपोर्ट का इंतजार पुलिस अब तक कर रही है. इस बीच इस मामले में जेपी सिंह के पुत्र के बयान पर 24 नामजदों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. एक आरोपित को चार्जशीट नहीं किया गया था. उसके खिलाफ पुलिस को साक्ष्य नहीं मिले थे.

सुदामा प्रसाद ने सरकार पर लगाए आरोप

वहीं अपने साथी विधायक के न्यायालय द्वारा सजा सुनाने पर तरारी से माले विधायक सुदामा प्रसाद ने बिहार की नई सरकार पर हमला बोला. कहा कि ऐसे केस में सजा हुई है जिसमें अभी तक बॉडी भी बरामद नहीं हुई है. जिनके अपहरण या हत्या की बात हो रही तो अभी फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट में यह बात साबित नहीं हुई कि यह उन्हीं (जय प्रकाश सिंह) की डेड बॉडी है जो जिसे पुलिस ने पेश किया था. कहा कि कल जिस तरह से सरकार ने विश्वास मत हासिल किया, कहा जाए कि विरोधी दल के तीन-तीन विधायकों को पुलिस के जरिए उठा लिया गया. पूरा प्रशासन मिला हुआ था. नौकरशाही के जरिए इस बार की सरकार बनाई गई है.

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार बोले- 2025 के चुनाव में 200 से ज्यादा सीटों पर होगी NDA की जीत, PM मोदी का लिया नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहतास: तुतला भवानी धाम में वॉटरफॉल का तांडव, 15 श्रद्धालु फंसे!
रोहतास: तुतला भवानी धाम में वॉटरफॉल का तांडव, 15 श्रद्धालु फंसे!
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, 11 प्रमुख स्थलों की सुरक्षा BSAP के हवाले
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, 11 प्रमुख स्थलों की सुरक्षा BSAP के हवाले
बेगूसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बेगूसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget